1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. Lockdown: 9.65 करोड़ किसानों के खातों में पीएम-किसान के तहत ₹19,000 करोड़ डाले गए

Lockdown: 9.65 करोड़ किसानों के खातों में पीएम-किसान के तहत ₹19,000 करोड़ डाले गए

 Written By: Bhasha
 Published : May 22, 2020 11:10 pm IST,  Updated : May 22, 2020 11:10 pm IST

सरकार ने लॉकडाउन अवधि के दौरान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) के तहत 9.65 करोड़ किसानों के बैंक खातों में 19,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि डाली है। 

Farmers- India TV Hindi
Representational Image Image Source : PTI

नई दिल्ली. सरकार ने लॉकडाउन अवधि के दौरान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) के तहत 9.65 करोड़ किसानों के बैंक खातों में 19,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि डाली है। इस योजना की घोषणा पिछले साल फरवरी में की गई थी। योजना के तहत 14 करोड़ किसानों को तीन बराबर किस्तों में 6,000 रुपये दिए जाएंगे।

कृषि मंत्रालय ने बयान में कहा, ‘‘पीएम-किसान के तहत लॉकडाउन शुरू होने यानी 24 मार्च से अब तक 9.65 करोड़ किसान परिवारों के खातों में 19,100.77 करोड़ रुपये की राशि डाली गई है।’’ खरीफ यानी गर्मियों में बोई जाने वाली फसलों के आंकड़ों का ब्योरा देते हुए कृषि मंत्रालय ने कहा कि अभी तक 34.87 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में बुवाई की गई है। पिछले साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 25.29 लाख हेक्टेयर था।

अभी तक दलहन की बुवाई 12.80 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में की गई है, पिछले साल समान अवधि तक यह आंकड़ा 9.67 लाख हेक्टेयर था। इसी तरह मोटे अनाज की बुवाई 10.28 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में की गई है। पिछले साल की समान अवधि में 7.30 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में बुवाई हुई थी।

इसी तरह तिलनह की बुवाई का क्षेत्रफफल 7.34 लाख हेक्टेयर से बढ़कर 9.28 लाख हेक्टेयर हो गया है। बयान में कहा गया है कि लॉकडाउन के दौरान नाफेड ने 5.89 लाख टन चने, 4.97 लाख टन सरसों और 4.99 लाख टन तूअर (अरहर) की खरीद की है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत