Sunday, February 15, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. दिल्‍ली नोएडा के बीच सफर करने वालों को राहत, DND खाली करने के लिए राजी हुए किसान

दिल्‍ली नोएडा के बीच सफर करने वालों को राहत, DND खाली करने के लिए राजी हुए किसान

Written by: IndiaTV Hindi Desk Published : Feb 02, 2019 07:21 am IST, Updated : Feb 02, 2019 02:36 pm IST

शुक्रवार की शाम दिल्ली और नोएडा के बीच सफर करने वाले लोगों के लिए मुश्किल से कम नहीं था। किसानों के प्रदर्शन के चलते शुक्रवार को नोएडा को दिल्ली से जोड़ने वाले डीएनडी फ्लाईवे को कुछ देर के लिए बंद करना पड़ा।

DND- India TV Hindi
DND

दिल्‍ली और नोएडा के बीच सफर करने वालों के लिए अच्‍छी खबर है। दिल्‍ली को नोएडा से जोड़ने वाले डीएनडी फ्लाइवे पर शुक्रवार शाम से जमे किसानों ने हटना शुरू कर दिया है। प्रशासन के साथ चली घंटो बातचीत और बहस के बाद अंतत: किसानों ने वापस जाने का फैसला किया है। किसान नेता मनवीर तेवतिया ने बताया कि किसानों की मांगों को लेकर 8 दिन के अंदर सरकार से बातचीत होगी। अगर 8 दिन में CM से बात नहीं होती है तो किसान फिर से DND पहुच जाएंगे। 

बता दें कि  ​मुआवजा बढ़ाने की मांग को लेकर किसान संघर्ष समिति के बैनर तले किसानों ने दिल्‍ली नोएडा के बीच डीएनडी फ्लाईवे को जाम करना शुरू कर दिया था। जिससे यहां से गुजरने वाले ट्रैफिक को मुश्किल का सामना करना पड़ा। ​

किसानों के प्रदर्शन के चलते शुक्रवार को नोएडा को दिल्ली से जोड़ने वाले डीएनडी फ्लाईवे को कुछ देर के लिए बंद करना पड़ा था। वहीं किसानों के बड़ी संख्या में दिल्ली पहुंचने की सूचना पर नोएडा में अलर्ट जारी कर दिया गया और डीएनडी रास्ते को दिल्ली पुलिस ने बंद कर दिया। किसानों की मांग है कि 2008 से 2012 तक जो जमीन अधिगृहित की गयी थी, उसका मुआवजा 2013 के रेट से मिलना चाहिए। इस दौरान जमीन अधिग्रहण की जाँच CBI से होनी चाहिए। अगर ये मांग नहीं मानी जाती है तो किसान PM आवास में प्रवास करने के लिए कूच करेंगे। 

सहायक पुलिस अधीक्षक डॉक्टर कौस्तुभ ने बताया कि अलीगढ़, आगरा, हाथरस, बुलंदशहर गौतम बुद्ध नगर आदि जगहों के किसान प्रधानमंत्री आवास का घेराव करने के लिए डीएनडी के रास्ते दिल्ली जा रहे थे। दिल्ली पुलिस ने उन्हें डीएनडी पर रोक दिया जिससे दिल्ली व नोएडा में जगह-जगह जाम लग गया। शुक्रवार की शाम को दिल्ली-नोएडा फ्लाईवे पर किसानों ने जाम लगा दिया। उन्होंने बताया कि इस दौरान किसानों और पुलिस के बीच झड़प भी हुई। 

किसानों की मांग है कि सरकार 2013 में पारित भूमि अधिग्रहण विधेयक के तहत भूमि ले। किसानों के आंदोलन को देखते हुए डीएनडी पर दोपहर बाद बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गयी। किसान जब डीएनडी पहुंचे तो उन्हें वहीं रोक दिया गया। दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर थोड़ी देर के लिए डीएनडी को बंद कर दिया। बाद में इसे यातायात के लिए खोल दिया गया। डीएनडी पर जाम होने की वजह से लोगों ने दूसरा रास्ता अपनाया जिससे अन्य रास्तों में भी जाम लग गया। बढ़ती भीड़ के चलते तात्कालिक रूप से रास्तों को डायवर्ट भी किया गया और यात्रा परामर्श भी जारी किया गया। 

एसपी ट्रैफिक अनिल कुमार झा ने बताया कि किसान डीएनडी पुल पर 3 लेन को कवर करके बैठ गए हैं। आखिरी रिपोर्ट आने तक किसान डीएनडी फ्लाईवे पर धरने पर बैठे हुए थे। 

Latest Uttar Pradesh News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत

Advertisement
Advertisement
Advertisement