1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. Corona का खौफ, मायके से लौटी पत्नी को पति ने घर में रखने से किया इंकार

Corona का खौफ, मायके से लौटी पत्नी को पति ने घर में रखने से किया इंकार

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 02, 2020 04:37 pm IST,  Updated : Apr 02, 2020 04:37 pm IST

बलिया जिले के एक व्यक्ति ने कोरोना वायरस संक्रमण के खौफ से मायके से दो माह बाद लौटी पत्नी को घर में रखने से इंकार कर दिया।

Representational pic- India TV Hindi
Representational pic

बलिया (उत्तर प्रदेश): जिले के एक व्यक्ति ने कोरोना वायरस संक्रमण के खौफ से मायके से दो माह बाद लौटी पत्नी को घर में रखने से इंकार कर दिया। पड़ोसी बिहार राज्य के सीवान जिला के राजानगर ग्राम की बबिता देवी (28) की शादी पांच साल पहले बलिया निवासी गणेश प्रसाद से हुई थी। दो माह पहले वह मायके सीवान गई थी।

बबिता देवी ने पत्रकारों को बताया कि दो माह के अंतराल के बाद जब वह कल बुधवार को अपने ससुराल पहुंची तो उनके पति ने कोरोना वायरस संक्रमण के डर से उसे घर में रखने से मना कर दिया। पति के इंकार के बाद बबिता जिला अस्पताल पहुंची, फिलहाल वह वहीं हैं।

बलिया शहर कोतवाली के प्रभारी विपिन सिंह ने कहा, ‘‘उनके संज्ञान में यह मामला सामने आया है। यह पारिवारिक मामला है, पति को समझाया जाएगा।’

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत