1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. उत्तर प्रदेश में भीषण सड़क दुर्घटनाएं, ट्रकों के उड़े परखच्चे, एटा में जानलेवा बना कोहरा

उत्तर प्रदेश में भीषण सड़क दुर्घटनाएं, ट्रकों के उड़े परखच्चे, एटा में जानलेवा बना कोहरा

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 12, 2021 02:52 pm IST,  Updated : Jan 12, 2021 02:52 pm IST

बांदा जिले में देहात कोतवाली क्षेत्र के महोखर गांव में मंगलवार सुबह दो ट्रकों के बीच आमने-सामने की टक्कर होने से एक ट्रक चालक की मौत हो गयी

Accident in UP- India TV Hindi
Accident in UP Image Source : FILE

बांदा। बांदा जिले में देहात कोतवाली क्षेत्र के महोखर गांव में मंगलवार सुबह दो ट्रकों के बीच आमने-सामने की टक्कर होने से एक ट्रक चालक की मौत हो गयी, जबकि दूसरे ट्रक का चालक और खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए। देहात कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे महोखर गांव में बाईपास के नजदीक दो ट्रकों के बीच टक्कर हो गई। 

इस हादसे में बांदा से बालू लादकर फतेहपुर जा रहे ट्रक के चालक पूरन (30) की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि फतेहपुर से बांदा आ रहे खाली ट्रक का चालक रोहित यादव (32) और उसका खलासी मिंकू ट्रक के केबिन में फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने बताया कि हादसे में मारे गए चालक का शव पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है और दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसएचओ ने बताया कि दोनों घायल बस्ती जिले में रुधौली थाना क्षेत्र के निवासी हैं, जबकि मृतक फतेहपुर जिले के ललौली क्षेत्र में रहता था।

एटा में जानलेवा बना कोहरा 

एटा जिले में मंगलवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई और नौ लोग घायल हो गए। जी टी रोड पर मंगलवार को घने कोहरे के कारण एक ट्रक और एक कंटेनर वाहन के बीच हुई टक्कर में एक युवक की मौत हो गई और एक युवक घायल हो गया। इस बीच, एटा-बरेली राजमार्ग पर सिरसा टप्पू ग्राम के समीप एक पिकअप वैन का अगला टायर फट जाने से उसमें सवार आठ लोग घायल हो गये, जिसमें से तीन की हालत गंभीर है। पुलिस ने बताया कि जिले के थाना कोतवाली पिलुआ क्षेत्र में मंगलवार सुबह आठ बजे सुन्ना नहर के पास ट्रक एवं कंटेनर वाहन के बीच टक्कर हो गयी, जिसमें चालक मुश्ताक खान (42) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई तथा ट्रक में सवार असलम गंभीर रूप से घायल गया, जिसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। 

पिकअप का फटा टायर 

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात इन्द्रेश कुमार ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे कासगंज से एटा की ओर आ रही एक पिकअप वैन का अगला टायर अचानक फट गया और वैन पलट गयी। इस हादसे में वैन में सवार सोनू (20), कपिल (21), असलम (35), वसीम (22), जावेद (17), सोनू (45), राजवीर (37) और कपिल (30) घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए एटा जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है, जहाँ से गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को उपचार के लिए आगरा भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि पिकअप वैन चालक घटना स्थल से फरार हो गया और उसकी तलाश की जा रही 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत