1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. आजम खान के बेटे के खिलाफ FIR, फर्जी दस्तावेजों की मदद से पासपोर्ट बनवाने का आरोप

आजम खान के बेटे के खिलाफ FIR, फर्जी दस्तावेजों की मदद से पासपोर्ट बनवाने का आरोप

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 30, 2019 12:33 pm IST,  Updated : Jul 30, 2019 12:33 pm IST

आरोप है कि अब्दुल्लाह आजम खान के पासपोर्ट में उनकी जन्मतिथि उनके हाईस्कूल, बीटेक और एमटेक के प्रमाणपत्रों से अलग है।

FIR against Azam Khan's Son Abdullah Azam Khan- India TV Hindi
FIR against Azam Khan's Son Abdullah Azam Khan

रामपुर। समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खान के बेटे और उत्तर प्रदेश विधानसभा में विधायक अब्दुल्लाह आजम खान के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। अब्दुल्लाह आजम खान पर फर्जी दस्तावेजों की मदद से पासपोर्ट बनवाने का आरोप लगाया गया है। रामपुर के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र में भाजपा नेता आकाश सक्सेना ने अब्दुल्लाह के खिलाफ यह शिकायत दर्ज कराई है।

आरोप है कि अब्दुल्लाह आजम खान के पासपोर्ट में उनकी जन्मतिथि उनके हाईस्कूल, बीटेक और एमटेक के प्रमाणपत्रों से अलग है। आरोप है कि पासपोर्ट में अब्दुल्लाह आजम खान की जन्मतिथि 01.01.1993 अंकित है जबकि पासपोर्ट में जन्मतिथि 30.09.1990 दर्ज है।

अब्दुल्लाह आजम खान पर भारतीय दंड संहिता 1860 की धारा 420, 467, 468 और 471 के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसके अलावा पासपोर्ट अधिनियम 1967 की धारा 12 (1A) के तहत भी शिकायत दर्ज की गई है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत