1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर शताब्दी एक्सप्रेस में लगी आग, सभी यात्री सुरक्षित

गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर शताब्दी एक्सप्रेस में लगी आग, सभी यात्री सुरक्षित

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 20, 2021 08:37 am IST,  Updated : Mar 20, 2021 10:06 am IST

गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर शताब्दी एक्सप्रेस की जेनरेटर कार में आग लग गई।

गाजियाबाद रेलवे...- India TV Hindi
गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर शताब्दी एक्सप्रेस की जेनरेटर कार में लगी आग Image Source : TWITTER-ANI

गाजियाबाद: गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर शताब्दी एक्सप्रेस की जेनरेटर कार में आग लग गई। बता दें कि एक घंटे से ट्रेन को गाजियाबाद स्टेशन पर रोका गया और आग पर काबू पाने की कोशिश की गई। सूचना पर पहुंचे रेलवे के कर्मचारियों ने तत्काल लखनऊ शताब्दी ट्रेन की जेनरेटर कार को ट्रेन से अलग किया। अब तक रेलवे कर्मचारी छोटे सिलेंडरों से आग बुझाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन सफल नहीं हुए जिसके बाद दमकल की गाड़ियों को बुलाया गया।

अधिकारियों ने बताया कि रेलगाड़ी में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। रेलगाड़ी सुबह करीब 6:41 बजे गाजियाबाद स्टेशन पहुंची और आग बुझाने वाले यंत्रों से धुएं को काबू करने में सफलता नहीं मिलने पर दमकल की गाड़ियों को बुलाया गया। प्रभावित कोच को रेलगाड़ी से अलग किया गया और इसके बाद रेलगाड़ी को सुबह 8:20 बजे गंतव्य के लिए रवाना किया गया।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत