1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. UP: बैंक मैनेजर ने बेटे के साथ मिलकर की पत्नी की गोली मारकर हत्या, मची सनसनी

UP: बैंक मैनेजर ने बेटे के साथ मिलकर की पत्नी की गोली मारकर हत्या, मची सनसनी

 Reported By: Bhasha
 Published : Dec 06, 2020 01:14 pm IST,  Updated : Dec 06, 2020 01:14 pm IST

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के रमेश नगर में एक बैंक प्रबंधक ने अपनी पत्नी की कथित रूप से गोली मारकर हत्या कर दी।

UP: बैंक मैनेजर ने बेटे...- India TV Hindi
UP: बैंक मैनेजर ने बेटे के साथ मिलकर की पत्नी की गोली मारकर हत्या, मची सनसनी Image Source : SOCIAL MEDIA

फिरोजाबाद (उप्र): उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के रमेश नगर में एक बैंक प्रबंधक ने अपनी पत्नी की कथित रूप से गोली मारकर हत्या कर दी। वरिष्‍ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार पांडेय ने रविवार को बताया कि बैंक प्रबंधक आशाराम का शनिवार रात पत्‍नी विनीता (42) से विवाद हो गया, जिसके बाद उसने घटना को अंजाम दिया। उन्होंने बताया कि इस विवाद की वजह आशाराम की पहली पत्‍नी के बच्‍चों और विनीता के बच्‍चों के बीच का झगड़ा है।

पांडेय ने बताया कि घटनास्थल से साक्ष्‍य एकत्रित कर शव को पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शिकोहाबाद के क्षेत्राधिकारी बलदेव सिंह ने बताया कि विनीता के पुत्र अंकित की तहरीर पर पिता आशाराम और उनकी पहली पत्नी के पुत्र सुमित कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि शिकायत में अंकित ने कहा कि उसके सौतेले भाई विनीत ने जान से मारने की नीयत से उस पर हमला किया। इसके बाद पिता और भाई सुमित ने मिलकर मां की गोली मारकर हत्‍या कर दी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत