1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. यूपी के कुशीनगर में नाबालिग लड़की से सामूहिक बलात्कार

यूपी के कुशीनगर में नाबालिग लड़की से सामूहिक बलात्कार

 Reported By: Bhasha
 Published : Jun 09, 2019 10:42 pm IST,  Updated : Jun 09, 2019 10:42 pm IST

पुलिस सूत्रों ने दर्ज रिपोर्ट के हवाले से रविवार को बताया कि शुक्रवार शाम कुशीनगर जिले के अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में 12 साल की एक लड़की से छह लोगों ने कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया। 

rape- India TV Hindi
प्रतिकात्मक तस्वीर

गोरखपुर। उत्तरप्रदेश के कुशीनगर जिले में 12 साल की एक लड़की से सामूहिक बलात्कार का कथित मामला सामने आया है। पुलिस सूत्रों ने दर्ज रिपोर्ट के हवाले से रविवार को बताया कि शुक्रवार शाम कुशीनगर जिले के अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में 12 साल की एक लड़की से छह लोगों ने कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया। उन्होंने बताया कि इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और बाकी की तलाश की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक आर एन मिश्रा ने बताया कि सभी छह आरोपियों पर बलात्कार और पॉक्सो एक्ट तथा दलित एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। लड़की को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा गया है।

सूत्रों ने बताया कि पीड़ित लड़की ने आरोप लगाया है कि उसके परिवार के लोगों का आरोपियों से नाली के निर्माण को लेकर विवाद था और शुक्रवार की शाम इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच झड़प हुई थी। आरोपियों ने उसके परिजन के सामने उससे सामूहिक बलात्कार किया और विरोध करने पर उन्होंने परिजन से भी मारपीट की। उन्होंने बताया कि लड़की की मां ने शनिवार शाम को इस सिलसिले में मुकदमा दर्ज करने की तहरीर दी थी और रविवार को प्राथमिकी पंजीकृत कर ली गई। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत