1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. BJP का तंज, गायत्री प्रजापति हैं सपा सरकार के ब्रांड एंबेसडर

BJP का तंज, गायत्री प्रजापति हैं सपा सरकार के ब्रांड एंबेसडर

 Written By: Bhasha
 Published : Jan 24, 2017 07:31 pm IST,  Updated : Jan 24, 2017 07:32 pm IST

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आज उत्तर प्रदेश की समाजवादी सरकार पर तंज कसते हुए गायत्री प्रजापति को उसका ब्रांड एंबेसडर बताया। भाजपा ने कहा कि खनन घोटाले के आरोपी को मंच पर बैठाकर

gayatri prajapati- India TV Hindi
gayatri prajapati

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आज उत्तर प्रदेश की समाजवादी सरकार पर तंज कसते हुए गायत्री प्रजापति को उसका ब्रांड एंबेसडर बताया। भाजपा ने कहा कि खनन घोटाले के आरोपी को मंच पर बैठाकर चुनाव प्रचार की शुरूआत कर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने साबित कर दिया है कि उनका मुख्य एजेंडा भ्रष्टाचार और अपराध है।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

भाजपा के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सुलतानपुर में चुनावी अभियान की शुरूआत करते हुए रैली के मंच पर गायत्री को बैठाकर मुख्यमंत्री ने साबित कर दिया है कि गायत्री उनके ब्रांड एंबेसडर हैं और भ्रष्टाचार उनकी प्राथमिकता है।

मौर्य ने कहा, अखिलेश यादव ने साफ कर दिया है कि भ्रष्टाचार उनकी प्राथमिकता है और भ्रष्टाचारियों को बचाना उनका संकल्प है। एक लाख करोड़ रूपये के खनन घोटाले के आरोपी गायत्री को मंच पर साथ बैठाना यह साबित करता है।

उल्लेखनीय है कि गायत्री को सपा ने अमेठी से टिकट दिया है। विधानसभा चुनाव के लिए सपा ने कांग्रेस के साथ गठजोड़ किया है। अमेठी विधानसभा सीट कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र में पड़ती है।

उन्होंने कहा कि अखिलेश सरकार का एजेंडा भ्रष्टाचार और अपराध है। अखिलेश ने अपराध, ध्वस्त कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार से जनता का ध्यान हटाने के लिए अपने पारिवारिक ड्रामे की शुरुआत खनन घोटाले के आरोपी गायत्री को मंत्रिपरिषद से हटाने के साथ की थी।

मौर्य ने कहा, फिर सिरफुटव्वल और मानमनुव्वल के बीच अखिलेश गायत्री को मंत्रिपरिषद में वापस भी ले आये। समझ ही नहीं आया कि गायत्री को हटाया क्यों और वापस लाये क्यों चेहरा चमकाने की कावायद में लगे अखिलेश ने बहुत मशक्कत की लेकिन अपनी परंपरा के अनुसार भ्रष्टाचार के चेहरे गायत्री को साथ रखकर एजेंडा जनता के सामने रख दिया।

उन्होंने कहा कि आज सैफई कुनवे की पटकथा भी जनता के सामने आ गयी है कि यह पूरी नूराकुश्ती जनता का ध्यान भटकाने के लिए थी। सपा का मुख्य एजेण्डा कल भी लूट और अपराध का था आज भी वही है। जनता ने भी 2017 के लिए सपा-बसपा से मुक्त उत्तर प्रदेश का एजेंडा तैयार कर लिया है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत