1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. गाजियाबाद में फ्लाईओवर से नीचे गिरी बस, कई लोगों के दबे होने की आशंका

गाजियाबाद में फ्लाईओवर से नीचे गिरी बस, कई लोगों के दबे होने की आशंका

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 13, 2021 10:10 pm IST,  Updated : Oct 13, 2021 10:20 pm IST

गाजियाबाद में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां के भाटिया मोड़ फ्लाईओवर से एक बस नीचे गिर गई।

गाजियाबाद में फ्लाईओवर से नीचे गिरी बस, कई लोगों के दबे होने की आशंका- India TV Hindi
गाजियाबाद में फ्लाईओवर से नीचे गिरी बस, कई लोगों के दबे होने की आशंका Image Source : ANI

गाजियाबाद: गाजियाबाद में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां के भाटिया मोड़ फ्लाईओवर से एक बस नीचे गिर गई। बस के नीचे कई लोगों के दबे होने की आशंका है। फिलहाल, पुलिस मौके पर पहुंच गई है और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, हादसे का शिकार हुई बस प्राइवेट है, जो नोएडा से 1 कंपनी के कर्मचारियों को लेकर जा रही थी। बस की चपेट में आने से एक बाइक पर जा रहे शख्स और 2 बच्चे गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, स्वास्थ्य विभाग ने मौके पर सात एंबुलेंस भेजी है। आसपास के स्वास्थ्य कर्मियों को घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए तुरंत रवाना किया गया है। जिला एमएमजी अस्पताल की इमरजेंसी में अतिरिक्त स्टाफ लगा दिया गया है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत