1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. Ghaziabad: मंगलवार को मिले 25 नए मरीज, जिले में 197 एक्टिव केस

Ghaziabad: मंगलवार को मिले 25 नए मरीज, जिले में 197 एक्टिव केस

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 09, 2020 09:33 pm IST,  Updated : Jun 09, 2020 09:33 pm IST

गाजियाबाद में मंगलवार को कोरोना वायरस के 25 नए मरीज सामने आए, जिसके बाद जिले में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 527 हो गए।

Coronavirus- India TV Hindi
Representational Image Image Source : PTI

गाजियाबाद. दिल्ली से सटे गाजियाबाद में मंगलवार को कोरोना वायरस के 25 नए मरीज सामने आए, जिसके बाद जिले में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 527 हो गए। इन मामलों में से 316 लोग कोरोना वायरस की बीमारी को मात देकर घर जा चुके हैं, जबकि 14 लोगों की अबतक मौत हो चुकी है। जिले में वर्तमान में 197 एक्टिव केस हैं। गाजियाबाद में मंगलवार को 9 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया और 242 लोगों के सैंपल लिए गए। जिले में अबदक 12,160 लोगों कें सैंपल लिए जा चुके हैं।

बात अगर गाजियाबाद से सटे गौतमबुद्धनगर की करें तो यहां भी कोरोना वायरस के मरीज लगातार बढ़ते जा रहे हैं। मंगलवार को गौतमबुद्धनगर में जिले में कोरोना वायरस के 38 नए मरीज मिले, जिसके बाद अबतक मिले कुल कोरोना संक्रमित मामले बढ़कर 691 हो गए। इन मामलों में से 10 लोगों की मौत हो चुकी है। 423 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है। फिलहाल जिले में 258 एक्टिव केस है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत