1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. गांधी जयंती पर गाजियाबाद पुलिस की पहल, 'ग्राम प्रहरीयों को साइकिल, टॉर्च और सफाई कर्मियों को बांटे कंबल'

गांधी जयंती पर गाजियाबाद पुलिस की पहल, 'ग्राम प्रहरीयों को साइकिल, टॉर्च और सफाई कर्मियों को बांटे कंबल'

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 02, 2020 01:28 pm IST,  Updated : Oct 02, 2020 02:29 pm IST

गाजियाबाद पुलिस ने ग्राम प्रहरीयों को साइकिल व टॉर्च वितरित किए और स्वच्छता अभियान को बल देने वाले स्वच्छता कर्मचारियों को पुलिस लाइन में कंबल देकर सम्मानित किया।

गांधी जयंती पर गाजियाबाद पुलिस की पहल, 'ग्राम प्रहरीयों को साइकिल, टॉर्च और सफाई कर्मियों को बांटे क- India TV Hindi
गांधी जयंती पर गाजियाबाद पुलिस की पहल, 'ग्राम प्रहरीयों को साइकिल, टॉर्च और सफाई कर्मियों को बांटे कंबल' Image Source : TWITTER

गाजियाबाद: गाजियाबाद पुलिस ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के मौके उन्हें याद किया। गाजियाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) कलानिधि नैथानी सहित जिले के कई पुलिस अधिकारियों ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि अर्पित की।

गाजियाबाद पुलिस ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर ग्राम प्रहरीयों को साइकिल और टॉर्च भी वितरित की। इसके साथ ही स्वच्छता कर्मचारियों को सम्मानित करने के लिए पुलिस लाइन में कंबल वितरित किए गए। इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) कलानिधि नैथानी ने ट्वीट भी किया।

उन्होंने ट्वीट में लिखा, "देश के दो महानायकों महात्मा गांधी जी और शास्त्री जी के आदर्शों को आत्म समाहित करते हुए नमन। आज दिनांक 2 अक्टूबर को ग्राम प्रहरीयों को साइकिल व टॉर्च वितरित किए गए और स्वच्छता अभियान को बल देने वाले स्वच्छता कर्मचारियों को पुलिस लाइन गाजियाबाद में कंबल देकर सम्मानित किया गया..."

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत