1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. गाजियाबाद पुलिसकर्मियों के लिए 'गुड न्यूज', SSP कलानिधि नैथानी ने जारी किया सराहनीय आदेश

गाजियाबाद पुलिसकर्मियों के लिए 'गुड न्यूज', SSP कलानिधि नैथानी ने जारी किया सराहनीय आदेश

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 06, 2020 12:24 pm IST,  Updated : Aug 06, 2020 04:45 pm IST

गाजियाबाद पुलिस विभाग के किसी भी कर्मचारी को अब शादी, जन्मदिन, सालगिरह जैसे कार्यक्रमों के लिए छुट्टी देने से मना नहीं किया जाएगा।

नई दिल्ली: गाजियाबाद पुलिस विभाग के किसी भी कर्मचारी को अब शादी, जन्मदिन, सालगिरह जैसे कार्यक्रमों के लिए छुट्टी देने से मना नहीं किया जाएगा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। आदेश में कहा गया है कि किसी भी थाना या शाखा में काम कर रहे पुलिसकर्मियों को शादी, उनके बेटे-बेटी के जन्‍मदिन, सालगिरह या खुद कर्मचारी के जन्‍मदिन पर छुट्टी देने के लिए मना नहीं किया जाएगा।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने आदेश दिया है कि इन मौकों पर अगर कोई कर्मचारी छुट्टी मांगता है तो उसे हर स्थिति में छुट्टी दी जाएगी। आदेश का सभी जगह पालन करने के लिए कहा गया है। हालांकि, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि कर्मचारियों के छुट्टी लेने की प्रक्रिया पहले की तरह ही रहेगी। वरीयता के आधार पर पुलिसकर्मियों की छुट्टी को स्वीकृत किया जाएगा।

दरअसल, देखने में आता है कि सालगिरह, निकट रिश्तेदारों की शादी, जन्‍मदिन आदि पर अवकाश की स्‍वीकृति ना मिलने से पुलिसकर्मी पारिवारिक समारोहों में भी शामिल नहीं हो पाते हैं। ऐसी स्थिति को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने इसका संज्ञान लिया और यह आदेश जारी किया। अब छुट्टी मिलने से पुलिसकर्मियों की पारिवारिक और सामाजिक खुशियां लौट आएंगी और वह तनावमुक्त होकर अपनी ड्यूटी कर सकेंगे।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत