1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. UP: युवक ने युवती पर घर में घुसकर फेंका तेजाब, हालत गंभीर

UP: युवक ने युवती पर घर में घुसकर फेंका तेजाब, हालत गंभीर

 Reported By: Bhasha
 Published : Nov 04, 2021 07:04 am IST,  Updated : Nov 04, 2021 07:04 am IST

पीड़िता के परिजनों ने इसे एकतरफा प्रेम-प्रसंग का मामला बताया है। आरोपी के परिजनों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

UP: युवक ने युवती पर घर...- India TV Hindi
UP: युवक ने युवती पर घर में घुसकर फेंका तेजाब, हालत गंभीर Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

सुलतानपुर (उप्र): उत्तर प्रदेश में सुलतानपुर जिले के थाना कादीपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भूपतीपुर में बुधवार को एक युवक ने 18 वर्षीय युवती पर उसके घर जाकर तेजाब फेंक दिया और फरार हो गया। पीड़िता को परिवार के लोगों ने कादीपुर सामुदायिक चिकित्सा केंद्र में भर्ती कराया लेकिन हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला चिकित्सालय भेज दिया। पीड़िता के परिजनों ने इसे एकतरफा प्रेम-प्रसंग का मामला बताया है।

पुलिस अधीक्षक विपिन कुमार मिश्र ने बताया कि थाना करौंदीकला क्षेत्र के पाकड़पुर निवासी पवन गौतम (20) ने अपने घर के बरामदे में लेटी युवती पर बोतल में भरा तेजाब डाल दिया, जिससे वह बुरी तरह से झुलस गई। उन्होंने बताया कि तेजाब फेंककर आरोपी फरार हो गया। पीड़िता के परिजनों ने इसे एकतरफा प्रेम-प्रसंग का मामला बताया है।

आरोपी के परिजनों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत