1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. नोएडा में 19 साल की लड़की ने बीसवीं मंजिल से कूदकर दी जान

नोएडा में 19 साल की लड़की ने बीसवीं मंजिल से कूदकर दी जान

 Reported By: Bhasha
 Published : Jan 03, 2021 08:29 am IST,  Updated : Jan 03, 2021 08:29 am IST

नोएडा के थाना सेक्टर 39 क्षेत्र की एक सोसाइटी में रहने वाली 19 साल की युवती ने शनिवार शाम को बीसवीं मंजिल से कथित रूप से कूदकर आत्महत्या कर ली।

नोएडा में 19 साल की...- India TV Hindi
नोएडा में 19 साल की लड़की ने बीसवीं मंजिल से कूदकर दी जान Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

नोएडा: जनपद के थाना सेक्टर 39 क्षेत्र की एक सोसाइटी में रहने वाली 19 साल की युवती ने शनिवार शाम को बीसवीं मंजिल से कथित रूप से कूदकर आत्महत्या कर ली। वहीं एक अन्य मामले में थाना एक्सप्रेस-वे क्षेत्र के सेक्टर 135 निवासी एक व्यापारी ने भाई से हुए विवाद के चलते पंखे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना सेक्टर 39 क्षेत्र निवासी 19 वर्षीय युवती कुमारी बसु ने शनिवार शाम को अपनी सोसाइटी की 20वी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली।

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि युवती एक इवेंट कंपनी चलाती थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है।

मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना एक्सप्रेस-वे क्षेत्र के सेक्टर 135 में किराए पर रहने वाले पंकज सिंह बोरा ने शुक्रवार देर रात अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना की सूचना शनिवार को पुलिस को मिली। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के भाई ने बताया कि उसकी पंकज से फोन पर कहासुनी हो गई थी। जिसकी वजह से उसने आत्महत्या की।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत