1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. CM योगी की गोरक्षपीठ ने राम मंदिर निर्माण के लिए दान दिए 1 करोड़ रुपये

CM योगी की गोरक्षपीठ ने राम मंदिर निर्माण के लिए दान दिए 1 करोड़ रुपये

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 28, 2021 08:28 am IST,  Updated : Jan 28, 2021 08:28 am IST

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर स्थित गोरक्षपीठ (जिसके तहत गोरखपुर का गोरखनाथ मंदिर आता है) ने अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए एक करोड़ रुपये का दान दिया है।

Yogi Adityanath- India TV Hindi
CM योगी की गोरक्षपीठ ने राम मंदिर निर्माण के लिए दान दिए 1 करोड़ रुपये Image Source : FILE PHOTO

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर स्थित गोरक्षपीठ (जिसके तहत गोरखपुर का गोरखनाथ मंदिर आता है) ने अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए एक करोड़ रुपये का दान दिया है। संघ के सूत्रों ने इसकी जानकारी दी । राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सूत्रों ने बुधवार को बताया कि बुधवार को श्री राम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय मंदिर पहुंचे और गोरखनाथ मंदिर में उप्र के मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठ के पीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ के साथ बैठक की।

बता दें कि गोरक्षपीठ के पूर्व पीठाधीश्वर और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गुरू महंत अवैद्यनाथ भी उन लोगों में शामिल थे, जिन्होंने मंदिर बनवाने के लिए आंदोलन में लगातार भाग लिया था।

राम जन्मभूमि मंदिर आंदोलन में गोरखनाथ मंदिर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी और बुधवार को गोरक्षपीठ ने राम मंदिर निर्माण के लिए एक करोड़ रुपये दान में दिए।

 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत