1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. ग्रेटर नोएडा: गांव में छिपे 5 तबलीगी जमातियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा: गांव में छिपे 5 तबलीगी जमातियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 Reported By: IANS
 Published : May 05, 2020 09:02 pm IST,  Updated : May 05, 2020 09:02 pm IST

स्थानीय सूरजपुर थाना पुलिस ने पांच तबलीगी जमातियों को गिरफ्तार किया है। यह सभी दिल्ली के निजामुद्दीन बस्ती स्थित मरकज तबलीगी जमात मुख्यालय गए थे।

lockdown- India TV Hindi
lockdown

गौतमबुद्ध नगर: स्थानीय सूरजपुर थाना पुलिस ने पांच तबलीगी जमातियों को गिरफ्तार किया है। यह सभी दिल्ली के निजामुद्दीन बस्ती स्थित मरकज तबलीगी जमात मुख्यालय गए थे। जब बवाल मचा तो पुलिस से बचने के लिए यह पांचों गांव में छिप गए।

इन पांचों की गिरफ्तारी की पुष्टि जिला पुलिस आयुक्त मुख्यालय मीडिया प्रभारी ने की है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार लोगों का नाम वसीम, नूर हसन, कासिम, इमरान और दीवान है। सभी गिरफ्तार आरोपी सूरजपुर थाना क्षेत्र के गांव बेगमपुर के निवासी हैं।

जिला पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक, सभी आरोपियों के खिलाफ सूरजपुर थाने में केस दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक, यह गांव में छिपे हुए थे। इन सभी के इस कृत्य से कोरोना जैसी महामारी और फैलने की आशंका थी।

 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत