1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. उत्तर प्रदेश के हरदोई में आंधी और बारिश से जुड़ी घटनाओं में पांच लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश के हरदोई में आंधी और बारिश से जुड़ी घटनाओं में पांच लोगों की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 13, 2021 03:02 pm IST,  Updated : May 13, 2021 03:02 pm IST

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिला में दो अलग-अलग जगहों पर आंधी और बारिश से जुड़ी घटनाओं में पांच लोगों की मौत हो गयी। एक अधिकारी ने इस बारे में बताया।

उत्तर प्रदेश के हरदोई में आंधी और बारिश से जुड़ी घटनाओं में पांच लोगों की मौत- India TV Hindi
उत्तर प्रदेश के हरदोई में आंधी और बारिश से जुड़ी घटनाओं में पांच लोगों की मौत Image Source : FILE

हरदोई (उप्र): उत्तर प्रदेश के हरदोई जिला में दो अलग-अलग जगहों पर आंधी और बारिश से जुड़ी घटनाओं में पांच लोगों की मौत हो गयी। एक अधिकारी ने इस बारे में बताया। अपर जिलाधिकारी सजंय सिंह ने बताया कि जिले में बुधवार को आंधी और वर्षा जनित घटनाओं में पांच लोगों की मौत के मामले में मुख्यमंत्री और शासन द्वारा मंजूर सहायता राशि शीघ्र ही प्रदान की जाएगी। 

पुलिस ने बताया कि मढिया मजरा परसा मोहद्दीनपुर गांव में आंधी और बारिश के कारण रामनरेश के घर की दीवार गिर गयी जिसके नीचे दबकर रामेन्द्र (30) और राजेश (25) की मौके पर ही मौत हो गयी। गम्भीर रूप सें घायल महिला मझिलके की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरावन में मौत हो गयी। अस्पताल ले जाते समय गोकरन (28) की रास्ते में मौत हो गयी। वहीं, रामनरेश का जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। एक अन्य घटना में कछौना में 10 वर्ष की बालिका आंधी के दौरान पेड़ की डाल टूटने के कारण चपेट में आ गयी, जिससे उसकी मौत हो गयी। 

इनपुट-भाषा

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत