1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. Hathras Case: हाईकोर्ट में सुनवाई खत्म, 2 नवंबर को होगी अगली सुनवाई

Hathras Case: हाईकोर्ट में सुनवाई खत्म, 2 नवंबर को होगी अगली सुनवाई

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 12, 2020 04:45 pm IST,  Updated : Oct 12, 2020 04:51 pm IST

हाथरस मामले में सोमवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में सुनवाई की गई। अब इस मामले की सुनवाई अगले महीने यानी 2 नवंबर को होगी।

Hathras case next hiring in highcourt on 2 november । Hathras Case: हाईकोर्ट में सुनवाई खत्म, 2 नवंब- India TV Hindi
Hathras Case: हाईकोर्ट में सुनवाई खत्म, 2 नवंबर को होगी अगली सुनवाई Image Source : INDIA TV

लखनऊ. हाथरस मामले में सोमवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में सुनवाई की गई। अब इस मामले की सुनवाई अगले महीने यानी 2 नवंबर को होगी। पीड़ित परिवार ने आज हाईकोर्ट में अपने बयान दर्ज करवाए। आपको बता दें कि इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ खंडपीठ में हाथरस में 19 साल की दलित युवती के साथ कथित सामूहिक बलात्कार और मौत के मामले की सुनवाई सोमवार को दोपहर बाद शुरू हुई। इससे पहले कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में पीड़िता के माता पिता समेत पांच परिजन सोमवार सुबह छह बजे हाथरस से लखनऊ के लिये रवाना हुये थे और दोपहर बाद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में लखनऊ पहुंचे।

पढ़ें- 'नंगे-भूखे घर से हैं शिवराज, देश के दूसरे नंबर के उद्योगपति हैं कमलनाथ'

इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने हाथरस कांड का स्वत: संज्ञान लेते हुए इस मामले में आला अधिकारियों को गत एक अक्टूबर को तलब किया था। अदालत ने पीड़ित परिवार के बयान दर्ज किए। न्यायालय ने गत एक अक्टूबर को घटना के बारे में बयान देने के लिए मृत पीड़िता के परिजनों को बुलाया था एक अक्टूबर को न्यायमूर्ति राजन रॉय और न्यायमूर्ति जसप्रीत सिंह ने प्रदेश के गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक और अपर पुलिस महानिदेशक, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक हाथरस को घटना के बारे में स्पष्टीकरण देने के लिए 12 अक्टूबर को अदालत में तलब किया था।

पढ़ें- मुंह में राम बगल में छुरी, चीन के सुरक्षाकर्मियों ने बॉर्डर पर नेपाली टीम के साथ किया 'गंदा काम'

गौरतलब है कि गत 14 सितंबर को हाथरस जिले के चंदपा थाना क्षेत्र में 19 साल की एक दलित लड़की से अगड़ी जाति के चार युवकों ने कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया था। इस घटना के बाद हालत खराब होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया था जहां गत 29 सितंबर को उसकी मृत्यु हो गई थी। इस घटना को लेकर विपक्ष ने राज्य सरकार पर जबरदस्त हमला बोला था। 

पढ़ें- चीनी दूतावास के सामने लगे ताइवान के होर्डिंग तो खिसियाया ड्रैगन, बोला- भारत को....

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत