1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. यूपी: दबंगों दे रहे हैं हिंदू युवती को धर्म परिवर्तन की धमकी, बदनामी के डर से पलायन को मजबूर परिवार

यूपी: दबंगों दे रहे हैं हिंदू युवती को धर्म परिवर्तन की धमकी, बदनामी के डर से पलायन को मजबूर परिवार

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 23, 2020 11:16 am IST,  Updated : Jul 23, 2020 11:16 am IST

उत्तर प्रदेश में दबंगों के डर से परिवार इतना खौफजदा है कि अब वह शहर से पलायन की तैयारी में है।

UP Crime- India TV Hindi
UP Crime Image Source : PTI/FILE

उत्तर प्रदेश में दबंगों के डर से परिवार इतना खौफजदा है कि अब वह शहर से पलायन की तैयारी में है। बताया जा रहा है कि दबंग परिवार की बेटी को धर्म परिवर्तन के लिए धमका रहे हैं। धमकियों से खौफ में जी रहे पीड़ित परिवार ने पुलिस से मामले की गुहार लगाई है। परिवार का कहना है कि कुछ दूसरे संप्रदाय के लोग उनकी बेटीे को धर्म परिवर्तन के लिए धमका रहे हैं। लेकिन पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सहारनपुर के बेहट थाना क्षेत्र में रहने वाला एक हिंदू परिवार इलाके के शैफ अली उर्फ शेखु व उसके साथियों की दबंगई से परेशान है। पीड़िता के पिता के अनुसार, उसकी बेटी को शेखु पिछले कई दिनों से परेशान कर रहा है। पीड़ित माता-पिता ने बताया कि शेखु आए दिन उसकी बेटी का जबरन धर्म परिवर्तन कराने की धमकी देता है। धमकियों की वजह से पूरा परिवार खौफजदा है। पीड़िता का आना-जाना भी बंद हो गया है।

परिवार ने बताया कि जहां भी उसकी शादी के लिए रिश्ता तय होता है शेखु उसको तुड़वा देता है। पीड़िता का कहना है कि शेखु के पास उसकी निजी फोटो है, जिसके दम पर वो उसे बदनाम करने की धमकी देता है। पीड़िता के माता-पिता का आरोप है कि उन्होंने कई बार पुलिस प्रसाशन से न्याय व आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की, लेकिन अब तक आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। 

एसपी विनीत भटनागर ने कहा कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।उन्होंने कहा कि पूरे माले की जांच की जा रही है। इसके अलावा एसपी ने पीड़ित परिवार द्वारा पलायन करने की बात को सिरे से खारिज कर दिया है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत