1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. अगर ऑक्सीजन की कमी से बच्चों की मौत हुई है तो ये जघन्य अपराध है: योगी आदित्यनाथ

अगर ऑक्सीजन की कमी से बच्चों की मौत हुई है तो ये जघन्य अपराध है: योगी आदित्यनाथ

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 12, 2017 08:14 pm IST,  Updated : Aug 12, 2017 08:34 pm IST

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अगर बच्चों की मौत की वजह ऑक्सीजन की कमी है तो ये जघन्य कृत्य है। योगी ने कहा कि, 'मेरी संवेदना उन परिवारों के प्रति है जिन्होने अपने बच्चों को खोया है.

Yogi Adityanath- India TV Hindi
Yogi Adityanath

लखनऊ: गोरखपुर बीआरडी मेडिकल कॉलेज में बच्चों की हुई मौत के मामले में चुप्पी तोड़ते हुए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अगर बच्चों की मौत की वजह ऑक्सीजन की कमी है तो ये जघन्य कृत्य है। योगी ने कहा कि, 'मेरी संवेदना उन परिवारों के प्रति है जिन्होने अपने बच्चों को खोया है.. मैंने खुद 9 जुलाई और 9 अगस्त को अस्पताल का दौरा किया। इस दौरान कभी ऑक्सीजन की कमी की बात सामने नहीं आई। किसी ने इस समस्या को मेरे सामने नहीं रखा। अगर मौत की वजह ऑक्सीजन की कमी है तो यो जघन्य अपराध है। 

योगी आदित्यनाथ ने कहा खुद पीएम नरेंद्र मोदी भी इस घटना को लेकर काफी चिंतित है। उन्होंने आश्वस्त किया है कि यूपी की स्वास्थ्य सेवाओं को सुधारने के लिए और क्या किया जो सकता है। सीएम ने कहा कि मुख्य रूप से जो बातें सामने आई हैं वो हमारे मंत्री आपके सामने रखेंगे। उन्होने कहा, 'मैं अनुरोध करूंगा कि तथ्यों को तरीके से रखा जाए। 7 अगस्त को कुल 3 मौतें हुई हैं। 8 अगस्त को कुल 12 मौते हुई है। 9 अगस्त को कुल 9 मौत हुई है। 10 अगस्त को कुल 23 मौत हुई है। 11 को कुल 11 मौतें हुई हैं।' 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत