1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. EXCLUSIVE: कासगंज कांड पर बड़ा खुलासा, बाइक पर वंदे मातरम् के नारे लगाते हुए चंदन गुप्ता का आखिरी VIDEO

EXCLUSIVE: कासगंज कांड पर बड़ा खुलासा, बाइक पर वंदे मातरम् के नारे लगाते हुए चंदन गुप्ता का आखिरी VIDEO

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 30, 2018 08:17 pm IST,  Updated : Jan 30, 2018 11:56 pm IST

बाइक पर सवार चंदन गुप्ता अपने दूसरे साथियों के साथ भारत माता की जय और वंदे मातरम का नारा लगाते हुए जा रहा था...

chandan gupta- India TV Hindi
chandan gupta

कासगंज (उत्तर प्रदेश): कासगंज हिंसा में मारे गए चंदन का आखिरी वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में चंदन एबीवीपी कार्यकर्ताओं के साथ तिरंगा यात्रा निकलता हुआ नजर आ रहा है। बाइक पर सवार चंदन अपने दूसरे साथियों के साथ भारत माता की जय और वंदे मातरम् का नारा लगाते हुए जा रहा था। ये चंदन का आखिरी वीडियो है। बता दें कि ये बाइक रैली कुछ ही देर बाद बिलराम गेट इलाके में पहुंची इसके बाद दोनों पक्षों में विवाद हुआ और गोली चली जिसमें चंदन की जान चली गई।

तिरंगा यात्रा के दौरान मारे गए चंदन के गुनहगारों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने आरोपियों के घर पर दबिश थी। दरवाजे बंद था लिहाजा पुलिस दरवाजे को तोड़कर अंदर दाखिल हुई थी।

गौरतलब है कि चंदन गुप्ता की मौत की बाद कासगंज में रह-रहकर हिंसक वारदात हुईं और पूरा शहर जलने लगा। चारो तरफ आगजनी और तोड़फोड़ होने लगी। गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया गया, दुकान से लेकर मकान तक जला दिया गया।

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने यूपी सरकार से मांगी कासगंज हिंसा पर रिपोर्ट

इस बीच आज केंद्रीय गृह मंत्रालय ने यूपी सरकार से कासगंज हिंसा पर रिपोर्ट मांगी है। गृह मंत्रालय ने यूपी सरकार से हिंसा की डिटेल रिपोर्ट भेजने को कहा है। राज्य सरकार से कहा गया है कि वो रिपोर्ट में ये भी बताए कि अबतक क्या क्या एक्शन लिए गए हैं और आरोपियों के खिलाफ क्या कार्रवाई हुई है।

देखिए वीडियो-

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत