लखनऊ, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस शुक्रवार को पूरे उत्तर प्रदेश में मनाया गया, मुख्य कार्यक्रम राजधानी के राजभवन में आयोजित किया गया। राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल राम नाईक, मुख्य मंत्री योगी आदित्य नाथ और वरिष्ठ नेताओं व अधिकारियों ने भी योगाभ्यास किया।
Related Stories
2015 से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को मनाया जाता है। भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में मनाया जा रहा है। प्रदेश सरकार के मंत्री अलग-अलग जिलों में योग कार्यक्रम में शामिल हुए और योग दिवस मनाया।