1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. जया प्रदा ने आजम खान को बताया खिलजी, कहा- पद्मावत देखकर याद आया कैसे किया था परेशान

जया प्रदा ने आजम खान को बताया खिलजी, कहा- पद्मावत देखकर याद आया कैसे किया था परेशान

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 10, 2018 01:01 pm IST,  Updated : Mar 10, 2018 04:54 pm IST

जया प्रदा साल 2004 से 2014 तक रामपुर से लोकसभा सांसद रह चुकी हैं।

जया प्रदा साथ में हैं...- India TV Hindi
जया प्रदा साथ में हैं अमर सिंह।

नई दिल्ली: पूर्व सपा सांसद जया पर्दा ने एक विवादास्पद बयान दिया है। जया प्रदा ने सपा नेता आजम खान की तुलना अलाउद्दीन खिलजी से की है। जया प्रदा ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि जब मैं पद्मावत देख रही थी, तब मुझे अलाउद्दीन खिलजी के चरित्र देखकर आजम खानजी की याद आ गई। चुनाव के दौरान कैसे उन्होंने मुझे परेशान किया था। दरउसल जया प्रदा साल 2009 के लोकसभा चुनाव की तरफ इशारा कर रही है। आजम खान रामपुर के कद्दावर नेता माने जाते हैं।

जया प्रदा साल 2004 में समाजवादी पार्टी के टिकट पर यहां से जीतकर लोकसभा पहुंची थी। साल 2009 में जब उन्होंने समाजवादी पार्टी की तरफ से फिर रामपुर से चुनाव लड़ा तो उस समय आजम खान समाजवादी पार्टी छोड़ चुके थे। आजम खान की समाजवादी पार्टी छोड़ने के पीछे अमर सिंह एक बड़ी वजह थे। जया प्रदा को समाजवादी पार्टी में लाने वाले अमर सिंह ही थे। ऐसे में तभी से आजम खान और जया प्रदा में रिश्ते तल्खी भरे रहे हैं। जया प्रदा ने चुनाव के दौरान आजम खान पर कई बार उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था। जया प्रदा ने आजम खान पर उनकी न्यूड पिक्चर बंटवाने का आरोप लगाया था। हालांकि वो ये चुनाव करीब 30 हजार वोटों से जीतने में सफल रही थी।

इसके बाद भी आजम के साथ जया का रिश्ता तल्खी भरा रहा। सांसद रहते हुए भी जयाप्रदा ने कहा था कि तब के प्रदेश के नगर विकास मंत्री आजम खां उनको रामपुर नहीं आने देना चाहते हैं। वो यहां जिस होटल में ठहरती थीं, उसको आजम खां ने यह कहकर मना करा दिया है कि अगर जयाप्रदा को रुकने दिया तो होटल गिरवा दिया जाएगा। अब खिलजी से आजम खान की तुलना करके जया प्रदा ने फिर इस मामले को हवा दे दी है। इस समय जया प्रदा, अमर सिंह के साथ राष्ट्रीय लोकदल में हैं।​

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत