1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. जेवर कांड में नया खुलासा, 'प्राथमिक जांच में रेप की पुष्टि नहीं'

जेवर कांड में नया खुलासा, 'प्राथमिक जांच में रेप की पुष्टि नहीं'

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 26, 2017 05:09 pm IST,  Updated : May 26, 2017 06:11 pm IST

जेवर लूट और मर्डर केस में नया खुलासा हुआ है। यूपी पुलिस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीएमओ ने बताया कि प्राथमिक जांच में रेप की पुष्टि नहीं हुई है और प्राइवेट पार्ट्स में चोट के कोई निशान नहीं है। बता दें कि पीड़िता ने गैंगरेप का आरोप लगाया था।

jewar case- India TV Hindi
jewar case

ग्रेटर नोएडा: जेवर लूट और मर्डर केस में नया खुलासा हुआ है। यूपी पुलिस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीएमओ ने बताया कि प्राथमिक जांच में रेप की पुष्टि नहीं हुई है और प्राइवेट पार्ट्स में चोट के कोई निशान नहीं है। बता दें कि पीड़िता ने गैंगरेप का आरोप लगाया था।

कल पड़ोसी पर इल्ज़ाम, आज बयान से पलटी

जेवर लूटपाट और गैंगरेप कांड में आज फिर नया मोड़ आ गया। कल पीड़ित महिला ने अपने पड़ोसियों पर आरोप लगाया था और आज वह अपने बयान से पलट गई। पीड़ित महिला आज अपने बयान से पलट गई और ममाले को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश भी की। पीड़ित महिला की दलील है कि कल उसे होश नहीं था इसलिये उसने क्या कहा उसे खुद नहीं पता।

आज सासंद सुरेन्द्र नागर के साथ समाजवादी पार्टी के नेताओं ने पीड़ितों से मुलाकात की, मृतक के परिजनों के लिये मुआवज़ा मांगा, ये टीम अखिलेश यादव को रिपोर्ट देगी। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में ले लिया है, पीड़ित सीएम योगी से गुहार लगा रहे हैं।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत