1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. UP: व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर मरने की घोषणा कर खाया जहर

UP: व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर मरने की घोषणा कर खाया जहर

 Reported By: IANS
 Published : Jan 15, 2021 02:44 pm IST,  Updated : Jan 15, 2021 02:44 pm IST

उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में एक 35 वर्षीय व्यक्ति ने सोशल मीडिया साइट पर अपनी मरने की घोषणा करने वाली पोस्ट साझा कर जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

UP: व्यक्ति ने सोशल...- India TV Hindi
UP: व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर मरने की घोषणा कर खाया जहर Image Source : IANS (REPRESENTATIONAL IMAGE)

झांसी: उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में एक 35 वर्षीय व्यक्ति ने सोशल मीडिया साइट पर अपनी मरने की घोषणा करने वाली पोस्ट साझा कर जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। यह घटना मऊरानीपुर तहसील के रानीपुर इलाके में हुई थी। पीड़ित राजेश ने एक वीडियो पोस्ट करते हुए कहा कि वह अपने ससुराल वालों द्वारा परेशान किए जाने के बाद अपनी जिंदगी खत्म कर रहा है।

उसने दावा किया कि उसके ससुर, सास और साली उसे लंबे समय से लगातार परेशान कर रहे थे, जिससे वह अवसादग्रस्त हो गया और आखिरकार वह आत्महत्या कर रहा है। पीड़ित के परिजन उसे झांसी मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां से उसे ग्वालियर रेफर कर दिया गया। हालांकि, राजेश ने गुरुवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

एक पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि मृतक के ससुराल वालों से पूछताछ की जा रही है और उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत