1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. गाजियाबाद: पत्रकार विक्रम जोशी पर हमला, अब तक 9 गिरफ्तार, चौकी इंचार्ज सस्पेंड

गाजियाबाद: पत्रकार विक्रम जोशी पर हमला, अब तक 9 गिरफ्तार, चौकी इंचार्ज सस्पेंड

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 21, 2020 01:37 pm IST,  Updated : Jul 21, 2020 01:37 pm IST

गाजियाबाद में पत्रकार विक्रम जोशी पर हुए हमले के मामले में पुलिस एक्शन में आ गई है। अब तक इस मामले में पुलिस 9 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

Ghaziabad- India TV Hindi
Ghaziabad Image Source : PTI

गाजियाबाद में पत्रकार विक्रम जोशी पर हुए हमले के मामले में पुलिस एक्शन में आ गई है। अब तक इस मामले में पुलिस 9 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं ड्यूटी में कोताही बरतने के चलते एरिया के चोकी इंचार्ज दरोगा राघवेन्द्र सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है। उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी एसएसपी ने दिए हैं। विभागीय जांच CO सिटी प्रथम द्वारा की जाएगी। 

बता दें कि गाजियाबाद के विजयनगर इलाके में कुछ अज्ञात बदमाशों ने पत्रकार विक्रम जोशी पर हमला किया था। इसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इस सीसीटीवी फुटेज में विक्रम जोशी अपनी दो बेटियों के साथ मोटरसाइकिल से जा रहे थे। तभी बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और गोली मारी। करीब 5-6 बदमाशों ने पहले विक्रम जोशी को घेरा और फिर उनके साथ मारपीट की। बाद में विक्रम जोशी को गोली मारकर बदमाश फरार हो गए। पिता को घायल देख बेटी मदद की गुहार लगाती रही। यह पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई।

कुछ दिन पहले भी विक्रम जोशी ने थाना विजय नगर में एक तहरीर दी थी, जिसमें उन्होंने बताया था कि कुछ लड़के उनकी भांजी के साथ छेड़खानी करते हैं। इसका उन्होंने विरोध भी किया था, जिसका नतीजा सोमवार शाम को जब विक्रम जोशी कहीं जा रहे थे, तभी इन बदमाशों ने आकर उन पर हमला कर दिया और गोली मार दी।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत