1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. बिकरू मामला : कई और अधिकारियों के खिलाफ हो सकती है कार्रवाई

बिकरू मामला : कई और अधिकारियों के खिलाफ हो सकती है कार्रवाई

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 17, 2020 02:12 pm IST,  Updated : Nov 17, 2020 02:12 pm IST

बिकरू कांड के मुख्य आरोपी मारे गए गैंगस्टर विकास दुबे के साथ कथित तौर पर मिलीभगत के आरोप में डीआईजी अनंत देव तिवारी को निलंबित करने के बाद योगी सरकार आगे भी कार्रवाई करने जा रही है।

बिकरू मामला : कई और अधिकारियों के खिलाफ हो सकती है कार्रवाई- India TV Hindi
बिकरू मामला : कई और अधिकारियों के खिलाफ हो सकती है कार्रवाई Image Source : PTI

लखनऊ: बिकरू कांड के मुख्य आरोपी मारे गए गैंगस्टर विकास दुबे के साथ कथित तौर पर मिलीभगत के आरोप में डीआईजी अनंत देव तिवारी को निलंबित करने के बाद योगी सरकार आगे भी कार्रवाई करने जा रही है। अब सरकार उन 27 अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू करने की तैयारी में है जो कानपुर में तैनात थे। सरकार विशेष जांच दल (एसआईटी) द्वारा सौंपी गई रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की तैयारी कर रही है, जिसमें 3 जुलाई को बिकरू में 8 पुलिसकर्मियों के हत्याकांड में प्रशासन की भूमिका की जांच की गई थी।

गृह विभाग के सूत्रों के अनुसार, एसआईटी ने जिन अधिकारियों के नाम लिए हैं, उन सभी पर शस्त्र लाइसेंस और भूमि से संबंधित मामलों में लापरवाही बरतने का आरोप है। इनमें एडीएम, सिटी मजिस्ट्रेट, एसडीएम, एसीएम, तहसीलदार के नाम शामिल हैं। वहीं बिल्हौर के राजस्व निरीक्षक, लेखपाल और अन्य राजस्व अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की भी सिफारिश की गई है जिन्होंने विकास दुबे को जमीन हथियाने में मदद की थी। जानकारी के अनुसार उनके विभाग प्रमुखों को विभागीय जांच शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत