1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. कांवड़ यात्रा के चलते अगले 5 दिन गाजियाबाद के स्कूल-कॉलेज बंद किए गए

कांवड़ यात्रा के चलते अगले 5 दिन गाजियाबाद के स्कूल-कॉलेज बंद किए गए

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 25, 2019 04:38 pm IST,  Updated : Jul 25, 2019 04:50 pm IST

Kanwar Yatra: कांवड़ यात्रा के चलते उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद प्रशासन ने अगले 5 दिन यानि 26 जुलाई से 30 जुलाई तक जनपद के सभी स्कूल और कॉलेज बंद करने का आदेश दिया है।

Kanwar Yatra: School and colleges to remain close from July...- India TV Hindi
Kanwar Yatra: School and colleges to remain close from July 26th to 30th in Ghaziabad Image Source :

नई दिल्ली। कांवड़ यात्रा के चलते उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद प्रशासन ने अगले 5 दिन यानि 26 जुलाई से 30 जुलाई तक जनपद के सभी स्कूल और कॉलेज बंद करने का आदेश दिया है। जिला प्रशासन की तरफ से जारी किए गए निर्देशों के मुताबिक कांवड़ियों की अत्याधिक संख्या होने के कारण जनपद के सभी प्राथमिक विद्यालय, माध्यमिक विद्यालय, सीबीएसई बोर्ड, आईसीएसई बोर्ड से मान्यता प्राप्त विद्यालय, डिग्री, इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट और मेडिकल शिक्षण संस्थान तथा अन्य शिक्षण संस्थान 26 जुलाई से 30 जुलाई तक बंद रहने का आदेश है।

Kanwar Yatra: School and colleges to remain close from July 26th to 30th in Ghaziabad
Image Source : INDIA TVKanwar Yatra: School and colleges to remain close from July 26th to 30th in Ghaziabad

गौरतलब है कि 30 जुलाई को शिवरात्री का पर्व है और शिवरात्री तक गाजियाबाद के रास्ते कांवड़ियों की भीड़ बढ़ जाती है, ऐसे में एहतियात के तौर पर जिला प्रशासन ने 5 दिन के लिए शिक्षण संस्थान बंद रखने का फैसला किया है। हर साल सावन के महीने में कांवड़ यात्रा के चलते गाजियाबाद में भीड़ की वजह से होने वाली परेशानी से बचने के लिए प्रशासन एहतियात के तौर पर इस तरह के कदम उठाता है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत