1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. कांसगंज हत्याकांड का मुख्य आरोपी सलीम गिरफ्तार, दो अन्य आरोपी अब तक फरार

कांसगंज हत्याकांड का मुख्य आरोपी सलीम गिरफ्तार, दो अन्य आरोपी अब तक फरार

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 31, 2018 01:47 pm IST,  Updated : Jan 31, 2018 01:47 pm IST

सूत्रों के मुताबिक सलीम पर पहले से भी करीब तीन मुकदमे दर्ज हैं। पिछले दिनों सलीम के घर की तलाशी में देसी बम और पिस्टल भी मिले थे। बीते कई दिनों से पुलिस को सलीम की तलाश थी। पुलिस का कहना है कि जल्दी ही उसके भाइयों नसीम और वसीम को भी पकड़ने में कामयाब

Kasganj-Violence-Main-accused-of-killing-Chandan-Gupta-Salim-arrested-by-up-police- India TV Hindi
कांसगंज हत्याकांड का मुख्य आरोपी सलीम गिरफ्तार, दो अन्य आरोपी अब तक फरार

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के कांसगंज में हत्याकांड के मुख्य आरोपी सलीम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 26 जनवरी को हुई हिंसा में कासगंज में चंदन गुप्ता की गोली लगने से मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस पांच दिनों से सलीम की तलाश में दबिश दे रही थी जिसे आज गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में दो अन्य आरोपी नसीम और वसीम अब तक फरार चल रहे हैं।

सूत्रों के मुताबिक सलीम पर पहले से भी करीब तीन मुकदमे दर्ज हैं। पिछले दिनों सलीम के घर की तलाशी में देसी बम और पिस्टल भी मिले थे। बीते कई दिनों से पुलिस को सलीम की तलाश थी। पुलिस का कहना है कि जल्दी ही उसके भाइयों नसीम और वसीम को भी पकड़ने में कामयाबी मिलेगी। सलीम के घर पर पुलिस ने बुधवार को कुर्की के नोटिस भी चस्पा कर दिए थे।

गौरतलब है कि 26 जनवरी के मौके पर हुई सांप्रदायिक झड़प में चंदन गुप्ता को गोली लगी थी, जिसके बाद अस्पताल में उसकी मौत हो गई थी। यूपी सरकार ने पूरे मामले की जांच को एसआईटी को सौंप दिया है। केंद्र सरकार ने भी प्रदेश सरकार से कासगंज हिंसा को लेकर रिपोर्ट तलब की है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत