1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. लखीमपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या, क्रिया के बदले की गई प्रतिक्रिया का नतीजा: राकेश टिकैत

लखीमपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या, क्रिया के बदले की गई प्रतिक्रिया का नतीजा: राकेश टिकैत

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 09, 2021 04:23 pm IST,  Updated : Oct 09, 2021 04:23 pm IST

लखीमपुर खीरी हिंसक घटना पर बोलते हुए किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि 'वे कौन थे जो गाड़ी में थे, जिन्होंने लोगों को मारा... जिन्होंने बाद में लाठी से हमला किया वह एक्शन का रिएक्शन है। कोई योजना नहीं है। वो हत्या में नहीं आता, हम उन्हें दोषी नहीं मानते।'

लखीमपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या, क्रिया के बदले की गई प्रतिक्रिया का नतीजा: राकेश टिकैत- India TV Hindi
लखीमपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या, क्रिया के बदले की गई प्रतिक्रिया का नतीजा: राकेश टिकैत Image Source : PTI FILE PHOTO

नयी दिल्ली: भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने शनिवार को कहा कि वह उन्हें अपराधी नहीं मानते, जिन्होंने उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की कथित तौर पर हत्या की क्योंकि उन्होंने तो प्रदर्शनकारियों के ऊपर कार चढ़ाए जाने की प्रतिक्रिया में ऐसा किया। लखीमपुर खीरी हिंसक घटना पर बोलते हुए किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि 'वे कौन थे जो गाड़ी में थे, जिन्होंने लोगों को मारा... जिन्होंने बाद में लाठी से हमला किया वह एक्शन का रिएक्शन है। कोई योजना नहीं है। वो हत्या में नहीं आता, हम उन्हें दोषी नहीं मानते।'

18 अक्टूबर को 6 घंटे ट्रेन रोकी जाएगी- राकेश टिकैत

संवाददाताओं द्वारा यहां पूछे गए एक सवाल के जवाब में राकेश टिकैत ने कहा, “लखीमपुर खीरी में कारों के एक काफिले ने चार किसानों को रौंद दिया, जिसके जवाब में भाजपा के दो कार्यकर्ता मारे गए। यह क्रिया के बदले की गई प्रतिक्रिया थी। मैंने हत्या में शामिल लोगों को अपराधी नहीं मानता।” राकेश टिकैत ने आगे कहा कि 15 अक्टूबर को पुतला दहन होगा। 18 अक्टूबर को 6 घंटे ट्रेन रोकी जाएगी। 26 अक्टूबर को बैठक होगी और पूरे देश में उनकी कलश यात्राएं निकलेंगी।

संयुक्त किसान मोर्चा के नेता योगेंद्र यादव ने कहा, “हमें लोगों की मौत पर दुख है, चाहे वह भाजपा कार्यकर्ता हों या किसान। यह दुर्भाग्यपूर्ण था और हमें उम्मीद है कि न्याय मिलेगा।” किसान नेताओं ने शनिवार को मांग की कि केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा और उनके बेटे को लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में गिरफ्तार किया जाए।

एसकेएम प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के पुतले जलाकर करेगा विरोध प्रदर्शन

नेताओं ने कहा कि यह घटना एक सुनियोजित साजिश थी। यादव ने यहां संवाददाताओं से कहा कि अजय मिश्रा को सरकार से हटा देना चाहिए क्योंकि उन्होंने यह साजिश रची और वह इस मामले में दोषियों को बचा रहे हैं। उन्होंने कहा कि 15 अक्टूबर को दशहरे के दिन एसकेएम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के पुतले जलाकर विरोध प्रदर्शन करेगा।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत