1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. रेप केस में उम्रकैद काट रहे कुलदीप सिंह सेंगर की पत्नी को BJP ने बनाया उम्मीदवार

रेप केस में उम्रकैद काट रहे कुलदीप सिंह सेंगर की पत्नी को BJP ने बनाया उम्मीदवार

 Reported By: IANS
 Published : Apr 09, 2021 09:53 am IST,  Updated : Apr 09, 2021 09:53 am IST

दुष्कर्म के आरोप में भाजपा से निष्कासित किए जाने के करीब डेढ़ साल बाद पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की पत्नी संगीता सेंगर को भाजपा ने आगामी पंचायत चुनावों के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया है।

kuldeep singh sengar- India TV Hindi
रेप केस में उम्रकैद काट रहे कुलदीप सेंगर की पत्नी को BJP ने बनाया उम्मीदवार Image Source : PTI (FILE PHOTO)

लखनऊ: दुष्कर्म के आरोप में भाजपा से निष्कासित किए जाने के करीब डेढ़ साल बाद पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की पत्नी संगीता सेंगर को भाजपा ने आगामी पंचायत चुनावों के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया है। संगीता फतेहपुर चौरासी से उन्नाव जिला पंचायत का चुनाव लड़ेंगी। इससे पहले उन्होंने 2016 में जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव जीता था।

पार्टी सूत्रों ने बताया है कि उनकी उम्मीदवारी को प्रदेश के भाजपा प्रमुख स्वतंत्र देव सिंह और महासचिव (संगठन) सुनील बंसल ने मंजूरी दी है। इसके पीछे वजह अप्रैल 2018 में कुलदीप सेंगर की गिरफ्तारी के बाद उनके परिवार को इलाके में मिली सहानुभूति है। यहां के कई लोगों का मानना है कि वह निर्दोष हैं और उन्हें राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों द्वारा फंसाया गया है। लोगों की इन्हीं भावनाओं को ध्यान में रखते हुए संगीता सेंगर को भाजपा ने मैदान में उतारा है।

बता दें कि उम्रकैद की सजा पा चुके कुलदीप सेंगर की पिछले साल फरवरी में उत्तर प्रदेश विधान सभा की सदस्यता खत्म कर दी गई थी। अभी वह तिहाड़ जेल में बंद है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत