1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. बिहार में रगड़-रगड़ के धोया, अब यूपी में भी धो देंगे: लालू प्रसाद

बिहार में रगड़-रगड़ के धोया, अब यूपी में भी धो देंगे: लालू प्रसाद

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 20, 2017 08:06 pm IST,  Updated : Jan 20, 2017 08:14 pm IST

आरएसएस प्रवक्ता मनमोहन वैद्य के आरक्षण पर दिए बयान के बाद सियासत भी गर्म हो गई है। राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने मनमोहन वैद्य के बयान की आलोचना करते हुए कहा है कि आरक्षण संविधान प्रदत्त अधिकार है और कोई इसे छीन नहीं सकता।

Lalu yadav- India TV Hindi
Lalu yadav Image Source : PTI

नई दिल्ली: आरएसएस प्रवक्ता मनमोहन वैद्य के आरक्षण पर दिए बयान के बाद सियासत भी गर्म हो गई है। राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने मनमोहन वैद्य के बयान की आलोचना करते हुए कहा है कि आरक्षण संविधान प्रदत्त अधिकार है और कोई इसे छीन नहीं सकता।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें) 

लालू प्रसाद ने अपने ट्विट में कहा कि बिहार में बीजेपी को रगड़-रगड़ के धोया है, शायद कुछ धुलाई बाकी रह गई थी जो अब यूपी जमकर करेगा। आपको बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव से पहले संघ प्रमुख मोहन भागवत ने भी आरक्षण खत्म करने की बात कही थी।

संघ प्रमुख के इस बयान की लालू ने जमकर आलोचना की थी और चुनाव में इसे एक मुद्दा बना दिया। बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन को बड़ी कामयाबी मिली थी।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत