1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. कानून व्यवस्था ठीक हुई है लेकिन विपक्षी अराजकता फैला रहे हैं: CM योगी

कानून व्यवस्था ठीक हुई है लेकिन विपक्षी अराजकता फैला रहे हैं: CM योगी

 Written By: Bhasha
 Published : May 21, 2017 09:10 pm IST,  Updated : May 21, 2017 09:11 pm IST

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ठीक हुई है लेकिन कुछ जगहों पर विपक्षी पार्टियां अराजकता फैला रही हैं। हमारी सरकार अराजकता फैलाने वालों से सख्ती से निपटना जानती है। पार्टी कार्यकर्ता क्षेत्र में जाएं और जनता को विपक्ष

yogi adityanath- India TV Hindi
yogi adityanath

बरेली (उत्तर प्रदेश): मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ठीक हुई है लेकिन कुछ जगहों पर विपक्षी पार्टियां अराजकता फैला रही हैं। हमारी सरकार अराजकता फैलाने वालों से सख्ती से निपटना जानती है। पार्टी कार्यकर्ता क्षेत्र में जाएं और जनता को विपक्षी पार्टियों की इस हरकत से अवगत कराएं।

उन्होंने कहा कि इसका सबसे बेहतर तरीका है कि जनता को तीन साल की मोदी सरकार की उपलब्धियों की जानकारी भाजपा के घर घर अभियान के तहत पहुंचाएं। इससे विरोधी बेनकाब हो जायेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता धैर्य रखें, सरकार बने अभी दो महीने हुए हैं। उन्हें सम्मान मिलेगा और जनता को परिवर्तन नजर आएगा।

योगी बरेली में आज पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहे थे। वह यहां बरेली मंडल की कानून व्यवस्था और विकास कार्यों की समीक्षा को आये थे। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि वह अब साा में अधिकारियों के साथ बेहतर रिश्ते बनाये, उनसे सामंजस्य स्थापित करें, ताकि जनता की समस्याओं का निराकरण जल्दी हो।

उन्होंने कहा कि एक साल के अंदर प्रदेश भर में 24 घंटे बिजली होगी, गांव शहर का कोई भेद नहीं रहेगा। सभी जिलों में सामान रूप से बिजली आपूर्ति की जाएगी। कुछ जिलों को वीआईपी मानकर ज्यादा आपूर्ति नहीं की जाएगी। उन्होंने समाजवादी पार्टी और बसपा का नाम तो नहीं लिया लेकिन उन पर निशाना साधने से नहीं पीछे हटे उन्होंने कहा कि प्रदेश में 15 साल से गंदगी थी साफ करने में समय तो लगेगा और प्रदेश में कानून का राज होगा।

कानून व्यवस्था एवं विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश का मौजूदा शासन कानून से ही चलाया जाए उन्होंने पुलिस अफसरों को निर्देश दिया कि कोई भी दोषी छोड़े नहीं और निर्दोष का उत्पीड़न ना हो भूमाफियाओं और अपराधियों पर कार्रवाई हो।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जो पुलिसकर्मी अपराधियों से मिले उनकी जांच कराकर उनकी सेवा से बर्खास्त किया जाए उन्होंने कहां की गोवंश की रक्षा के लिए नियमों को सख्ती से लागू करें ताकि गोवंश की तस्करी रोकी जा सके।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत