1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. Lockdown: उत्तर प्रदेश में 17 मई तक बढ़ाया गया लॉकडाउन

Lockdown: उत्तर प्रदेश में 17 मई तक बढ़ाया गया लॉकडाउन

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 09, 2021 11:51 am IST,  Updated : May 09, 2021 02:50 pm IST

उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए लगाया गया लॉकडाउन 17 मई तक के लिए बढ़ा दिय़ा गया है। इस बात की जानकारी प्रदेश के अपर मुख्य सचिव (सूचना) नवनीत सहगल ने दी।

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए लगाया गया लॉकडाउन 17 मई तक के लिए बढ़ा दिय़ा गया है। इस बात की जानकारी प्रदेश के अपर मुख्य सचिव (सूचना) नवनीत सहगल ने दी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण को काबू करने के लिए लागू कर्फ्यू की अवधि 17 मई तक बढ़ा दी गई है। प्रदेश में कल सवेरे लॉकडाउन की अवधि समाप्त हो रही थी।

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने यह फैसला कोविड-19 के बढ़ते मामलों पर प्रभावी अंकुश लगाने के मकसद से किया है। इस दौरान आवश्यक सेवाओं को छोड़कर बाकी सभी दुकानें और प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। गौरतलब है कि प्रदेश में पिछली 30 अप्रैल से कर्फ्यू लागू है। शुरू में इसे तीन मई तक लागू रहना था, लेकिन बाद में इसकी अवधि छह मई तक बढ़ा दी गई थी। बाद में इसे और विस्तार देते हुए 10 मई तक कर दिया गया था, जिसे अब बढ़ाकर 17 मई किया गया है। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ टीम - 9 के साथ समीक्षा बैठक में लॉकडाउन को आगे बढ़ाने पर फैसला लिया। कोरोना संक्रमण के बढ़ते संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए एक बार फिर कोरोना कर्फ्यू को 17 मई सुबह सात बजे तक बढ़ा दिया गया है। इस दौरान पहले की तरह ही सभी पाबंदियां लागू रहेंगी। आवश्यक सेवाओं को छूट मिलती रहेगी। बेवजह घूमने वालों पर सख्ती बरती जाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि कोरोना कर्फ्यू का मकसद तभी कामयाब होगा जब प्रोटोकॉल का पूरी सख्ती से कराया जाएगा।

रविवार को यूपी के अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने जानकारी देते हुए बताया कि आंशिक कोरोना कर्फ्यू 17 मई तक बढ़ाया गया है। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने में आंशिक कोरोना कर्फ्यू प्रभावी हो रहा है। आमजन खुद ही आवागमन कम कर रहे हैं। इस दौरान स्वास्थ्य संबंधी कार्यों के लिए पूरी छूट रहेगी। औद्योगिक गतिविधियां, ई - कॉमर्स से संबंधित काम यथावत चलते रहेंगे। राशन वितरण और टीकाकरण सुचारु रहेगा। कंटेनमेंट जोन में केवल डोर स्टेप डिलीवरी व्यवस्था से आपूर्ति होगी।

ज्ञात हो कि 29 अप्रैल को योगी सरकार ने प्रदेश में शुक्रवार शाम आठ बजे से मंगलवार सुबह सात बजे तक लॉकडाउन करने का निर्णय लिया था और फिर तीन मई को दो दिनों के लिए इसे और बढ़ा कर गुरुवार (6 मई) सुबह सात बजे तक कर दिया। इसके बाद 5 मई को इसकी मियाद सोमवार मतलब 10 मई सुबह सात बजे तक कर दी है। जिसके एक दिन पहले ही लॉकडाउन 17 मई सुबह सात बजे तक के लिए बढ़ा दिया गया।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत