1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. Lockdown के चलते ठेले पर निकला जनाज़ा, शामिल हुए सिर्फ सात लोग

Lockdown के चलते ठेले पर निकला जनाज़ा, शामिल हुए सिर्फ सात लोग

 Written By: Bhasha
 Published : Mar 26, 2020 11:20 pm IST,  Updated : Mar 26, 2020 11:20 pm IST

दुनिया के अनेक हिस्सों में मातम का सबब बने कोरोना वायरस के डर के चलते पीलीभीत जिले में गुरुवार को एक जनाज़े को कंधा नसीब नहीं हुआ।

प्रतीकात्मक तस्वीर- India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर

पीलीभीत (उत्तर प्रदेश): दुनिया के अनेक हिस्सों में मातम का सबब बने कोरोना वायरस के डर के चलते पीलीभीत जिले में गुरुवार को एक जनाज़े को कंधा नसीब नहीं हुआ। यह बेबसी भरा वाकया पीलीभीत शहर स्थित कांशीराम कालोनी में पेश आया। यहां के रहने वाले 70 वर्षीय अजीज की शुक्रवार दोपहर मौत हो गयी। अजीज के परिजन के मुताबिक वह पिछले कुछ समय से बीमार थे। 

लॉक डाउन के कारण कोई गाड़ी का इंतजाम नहीं हो पाया, लिहाजा जनाज़े को ठेले पर ले जाने का फैसला किया गया। कोरोना संक्रमण रोकने के लिये लागू 'सोशल डिस्टेंसिंग' के नियम की वजह से कोई भी शख्स मजबूरन कंधा देने नहीं आया। जनाज़े में सिर्फ सात लोग ही शामिल हुए और उन्होंने सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ख्याल रखा। शहर के मोहल्ला पंजाबियान में स्थित कब्रिस्तान पहुंचने के बाद शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत