1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. अयोध्या में दुनिया की सबसे ऊंची भगवान राम की मूर्ति बनाएगी योगी सरकार, 251 मीटर ऊंची प्रतिमा के लिए दी जमीन खरीदने को मंजूरी

अयोध्या में दुनिया की सबसे ऊंची भगवान राम की मूर्ति बनाएगी योगी सरकार, 251 मीटर ऊंची प्रतिमा के लिए दी जमीन खरीदने को मंजूरी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 24, 2020 01:15 pm IST,  Updated : Jan 24, 2020 01:15 pm IST

अयोध्या में भगवान राम की एक विशालकाय प्रतिमा स्थापित की जाएगी। इस प्रतिमा की ऊंचाई 251 मीटर होगी।

Sri Ram Statue- India TV Hindi
Sri Ram Statue

अयोध्या में भगवान राम की एक विशालकाय प्रतिमा स्थापित की जाएगी। इस प्रतिमा की ऊंचाई 251 मीटर होगी। मूर्ति लगाने के लिए यूपी सरकार ने अयोध्या में माँझा बरहेटा,जमथरा और मीरापुर द्वाबा में ज़मीन ख़रीदने को मंज़ूरी दी। साथ में अयोध्या में एक ज़मीन और तलाशने को कहा गया है। 

अयोध्या में भगवान राम की यह 251 मीटर ऊंची प्रतिमा कांसे से निर्मित होगी। बताया जा रहा है कि योगी सरकार ने इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी है। योगी सरकार ने इस मूर्ति का डिजाइन पास कर दिया है। इस मूर्ति का निर्माण स्टेच्यू आफ यूनिटि के शिल्पकार राम सुतार करेंगे। इस मूर्ति का निर्माण राम सुतार के नोएडा और गाजियाबाद स्थित कारखाने में होगा। 

बता दें कि प्रस्तावित राम की मूर्ति भारत ही नहीं दुनिया की सबसे सबसे ऊंची प्रतिमा होगी। गुजरात के केवड़िया में बनी सरदार पटेल की स्टेच्यू आफ यूनिटी दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा है। इसकी ऊंचाई 187 मीटर है। वहीं भगवान राम की प्रस्तावित मूर्ति की ऊंचाई 251 मीटर होगी। यह चीन में स्थित स्प्रिंग आफ बुद्धा मंदिर से लगभग दोगुने से भी अधिक ऊंची होगी। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत