1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. रेमडेसीवीर कालाबाजारी को लेकर लखनऊ डीएम ने की कड़ी कार्यवाही, लगाया एनएसए

रेमडेसीवीर कालाबाजारी को लेकर लखनऊ डीएम ने की कड़ी कार्यवाही, लगाया एनएसए

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 26, 2021 10:08 pm IST,  Updated : Jun 26, 2021 10:08 pm IST

लखनऊ के जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश जीवन रक्षक दवाओं की कालाबाज़ारी और नकली दवाओं के विक्रय के सम्बंध में सख्ती बनाए हुए हैं। जिलाधिकारी ने नकली रेमडेसीवीर बेचने और कालाबाज़ारी करने वाले पर एनएसए लगाया है।

Abhishek Prakash, Lucknow DM - India TV Hindi
Abhishek Prakash, Lucknow DM  Image Source : ANI

लखनऊ। लखनऊ के जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश जीवन रक्षक दवाओं की कालाबाज़ारी और नकली दवाओं के विक्रय के सम्बंध में सख्ती बनाए हुए हैं। जिलाधिकारी ने नकली रेमडेसीवीर बेचने और कालाबाज़ारी करने वाले पर एनएसए लगाया है। जिलाधिकारी द्वारा शनिवार को अभियुक्त तहजीबुल हसन (30 वर्ष) पुत्र अय्यूब हसन निवासी मोहल्ला सैदाना कस्बा व थाना जयस जनपद अमेठी के विरुद्ध एनएसए लगाने की कार्यवाही की गई है। उक्त अभियुक्त के द्वारा वर्तमान में सफ़राजगंज थाना ठाकुरगंज अंतर्गत रह कर नकली दवाओं का विक्रय करता था। जिलाधिकारी ने कहा कि जीवन रक्षक दवाओं की कालाबाज़ारी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत