1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. लखनऊ के ड्रैगन मॉल को गिराने का काम फिर शुरू, भूमाफिया ने अवैध तरीके से बनाया था

लखनऊ के ड्रैगन मॉल को गिराने का काम फिर शुरू, भूमाफिया ने अवैध तरीके से बनाया था

 Reported By: Ruchi Kumar
 Published : Dec 03, 2020 11:25 am IST,  Updated : Dec 03, 2020 12:10 pm IST

आरोप है कि ड्रैगन मॉल का निर्माण अवैध था, जिस जगह पर यह मॉल बना हुआ है वहां पर दो मंजिला आवासीय उपयोग का नक्शा स्वीकृत करा मौके पर बेसमेंट व चार मंजिला मॉल बना लिया गया था।

लखनऊ के ड्रैगन मॉल को...- India TV Hindi
लखनऊ के ड्रैगन मॉल को गिराने का काम लखनऊ विकास प्राधिकरण ने फिर से शुरू कर दिया है Image Source : INDIA TV

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बने ड्रैगन मॉल को गिराने का काम फिर से शुरू हो गया है। लखनऊ विकास प्राधिकरण ने मॉल को गिराना शुरू किया है, पहले नवंबर में इसे गिराने का काम चलाया गया था लेकिन उच्च न्यायालय के स्टे के बाद काम रोक दिया गया था। अब न्यायालय ने स्टे हटा दिया है इसलिए लखनऊ विकास प्राधिकरण ने ड्रैगन मॉल को फिर से गिराना शुरू कर दिया है। लखणऊ विकास प्राधिकणन का कहना है कि मॉल को भूमाफिया ने अवैध तरीके से बनाया था। लखनऊ के लालबाग के डॉ सुजा रोड पर यह मॉल बना हुआ है। 

आरोप है कि ड्रैगन मॉल का निर्माण अवैध था, जिस जगह पर यह मॉल बना हुआ है वहां पर दो मंजिला आवासीय उपयोग का नक्शा स्वीकृत करा मौके पर बेसमेंट व चार मंजिला मॉल बना लिया गया था। 

लखनऊ विकास प्राधिकरण के वीसी अभिषेक प्रकाश ने बताया कि शहर विकास प्राधिकरण के अधिसूचित क्षेत्र में माफियाओं के अवैध कब्जे या निर्माण हैं और ऐसे निर्माणों पर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि इसी कार्रवाई के अंतर्गत लालबाग में एक ड्रैगन मॉल था जो एक आवासीय परिसर में गलत जमीन पर बनाया गया था गैर कानूनी तरीके से 6 मिंजिला इमारत खड़ी की गई थी। अभिषेक प्रकाश ने बताया कि ड्रैगन मॉल को गिराने से पहले नोटिस दिया गया था और अबर पूरी प्रक्रिया के पालन के बाद इसे गिराने का काम किया जा रहा है।

आने वाले दिनों में लखनऊ में और भी अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है, लखनऊ विकास प्राधिकरण के वीसी अभिषेक प्रकाश ने बताया कि ऐसे लोगों को सूचिबद्ध किया जा रहा है जिन लोगों के द्वारा जमीनों पर अवैध कब्जा या अवैध बिल्डिंग बनाई जा रही है, ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी होती रहेगी। 

 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत