1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज में लगी भीषण आग, अफरा-तफरी का माहौल

लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज में लगी भीषण आग, अफरा-तफरी का माहौल

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 15, 2017 08:38 pm IST,  Updated : Jul 15, 2017 11:16 pm IST

लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज (KGMU) के ट्रॉमा सेंटर में आज शाम अचानक आग लग गई। आग बुझाने के लिए दमकल की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि ये आग भवन की दूसरी मंजिल पर लगी है।

kgmc fire- India TV Hindi
kgmc fire

लखनऊ: लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज (KGMU) के ट्रॉमा सेंटर में आज शाम अचानक आग लग गई। आग बुझाने के लिए दमकल की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि ये आग भवन की दूसरी मंजिल पर लगी है।

जिलाधिकारी कौशल राज सिंह ने बताया कि दूसरे तल पर मौजूद सभी मरीजों को सुरक्षित जगहों पर ले जाया गया है। एहतियातन अन्य कुछ तल भी खाली करा लिये गये हैं। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने बताया कि मरीजों को अन्य सरकारी अस्पतालों में स्थानांतरित किया जा रहा है। किसी के हताहत होने की आशंका से इंकार करते हुए उन्होंने कहा कि अभी हमारी मुख्य चिंता मरीजों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

अधिकारियों ने कहा कि आग एयरकंडीशनर में शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी और देखते ही देखते पूरी दूसरी मंजिल पर फैल गयी। नुकसान का आकलन बाद में किया जाएगा।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत