1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. पूरी साफ-सफाई और सुरक्षा के साथ चलने को तैयार है लखनऊ मेट्रो, 7 सितंबर से यात्री कर सकेंगे सफर

पूरी साफ-सफाई और सुरक्षा के साथ चलने को तैयार है लखनऊ मेट्रो, 7 सितंबर से यात्री कर सकेंगे सफर

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 05, 2020 11:55 am IST,  Updated : Sep 05, 2020 11:55 am IST

कोरोना वायरस महामारी के प्रकोप के बीच यात्रियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लखनऊ मेट्रो ने अपने मेट्रो स्टेशनों और ट्रेनों में साफ-सफाई की व्यवस्था को और भी दुरुस्त कर दिया है।

Lucknow Metro- India TV Hindi
Lucknow Metro Image Source : FILE PHOTO

लखनऊ: कोरोना वायरस महामारी के प्रकोप के बीच यात्रियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लखनऊ मेट्रो ने अपने मेट्रो स्टेशनों और ट्रेनों में साफ-सफाई की व्यवस्था को और भी दुरुस्त कर दिया है। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल निगम (यूपीएमआरसी) के प्रबंध निदेशक कुमार केशव ने शुक्रवार को मुंशीपुलिया से केडी सिंह स्टेडियम के बीच मेट्रो स्टेशनों पर परिचालन की तैयारियों का निरीक्षण किया।

बता दें कि 24 मार्च से मेट्रो का संचालन लखनऊ में बन्द हो गया था। यात्रियों को 7 सितंबर से यात्रा में कोई दिक्कत न आए इसके लिए तकनीकी खामियों को जांचने के उद्देश्य से कल ट्रायल रन किया गया है।

एक बयान के मुताबिक केशव ने बताया कि मेट्रो परिसर की साफ-सफाई के लिए पर्याप्त व्यवस्थाएं की जा रही हैं। उन्होंने लखनऊ के मेट्रो स्टेशनों पर मेट्रो परिसर में यात्रियों के संपर्क में आने वाले स्थानों जैसे टिकट काउंटर, दरवाजों, मशीनों, प्रवेश-निकास द्वारों की सफ़ाई का विशेष जायज़ा लिया और सभी को सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए।

उन्होंने बताया कि लखनऊ मेट्रो के स्टेशन परिसरों को हर चार से पांच घंटे के अंतराल पर सैनिटाइज किया जाएगा और प्रत्येक मेट्रो ट्रेन को दिन में दो बार सैनिटाइज किया जाएगा।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत