1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. लखनऊ: कुर्बानी की जगह बकरे के आकार का केक काटकर मनी 'बकरीद'

लखनऊ: कुर्बानी की जगह बकरे के आकार का केक काटकर मनी 'बकरीद'

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Aug 23, 2018 03:46 pm IST,  Updated : Aug 23, 2018 03:46 pm IST

सुन्नी सोशल फोरम के राष्ट्रीय संयोजक रजा रईस ने भी बकरीद इसी तरह से मनाई। मंच के एक अन्य सदस्य ने कहा कि यह तरीका ‘ईको-फ्रेंडली’ है और मुस्लिम समुदाय के लोगों को इस बारे में जागरूक किए जाने की जरूरत है।

बकरे के आकार के केक की...- India TV Hindi
बकरे के आकार के केक की कुर्बानी

लखनऊ: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से संबद्ध मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने कल बकरीद के मौके पर बकरे के आकार वाले केक की कुर्बानी दी। मंच के राष्ट्रीय सह-संयोजक सैयद हसन कौसर ने कहा, ''हमने कल बकरे के आकार के केक की कुर्बानी दी। इस नई चीज को कुछ और लोगों ने भी अपनाया है।’’

उन्होंने कहा,‘‘हम बकरीद इसी तरह मनाते हैं और अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रोत्साहित करते हैं।’’ कौसर ने कहा,‘‘हम पशुओं की कुर्बानी के विरोधी नहीं हैं। जो ऐसा कर रहे हैं, वे करें लेकिन अपव्यय बंद होना चाहिए और वहीं धन गरीबी एवं निरक्षरता उन्मूलन में उपयोग किया जा सकता है।’’

उन्होंने बताया कि सुन्नी सोशल फोरम के राष्ट्रीय संयोजक रजा रईस ने भी बकरीद इसी तरह से मनाई। मंच के एक अन्य सदस्य ने कहा कि यह तरीका ‘ईको-फ्रेंडली’ है और मुस्लिम समुदाय के लोगों को इस बारे में जागरूक किए जाने की जरूरत है।

इस बीच उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने स्पष्ट निर्देश दिए थे कि कुर्बानी खुले में नहीं होनी चाहिए। त्योहार की मर्यादा बनाई रखी जानी चाहिए। गौवंश की कुर्बानी नहीं होनी चाहिए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछले सप्ताह एक उच्च स्तरीय बैठक में पुलिस और प्रशासन को इस संबंध में निर्देश जारी किए थे। विशेष तौर पर ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि इस बार कांवड़ यात्रा के दौरान बकरीद पड़ी है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत