1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. नोएडा में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर दी जान, Lockdown की वजह से बंद हो गई थी कंपनी

नोएडा में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर दी जान, Lockdown की वजह से बंद हो गई थी कंपनी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 27, 2020 05:01 pm IST,  Updated : Apr 27, 2020 05:01 pm IST

नोएडा के सेक्टर 49 थाना क्षेत्र की सलारपुर कॉलोनी में रहने वाले एक व्यक्ति ने सोमवार तड़के अपने घर में पंखे से फंदा लगाकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली।

Representational pic- India TV Hindi
Representational pic

नोएडा (उप्र): नोएडा के सेक्टर 49 थाना क्षेत्र की सलारपुर कॉलोनी में रहने वाले एक व्यक्ति ने सोमवार तड़के अपने घर में पंखे से फंदा लगाकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली। सहायक पुलिस आयुक्त विमल कुमार सिंह ने बताया कि सलारपुर में रहने वाला राजेश कुमार (45 वर्ष) फेस-2 क्षेत्र में स्थित एक कंपनी में काम करता था। लॉकडाउन की वजह से कंपनी बंद हो गई थी।

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि राजेश ने हाल में अपने बेटे की शादी की थी, जिसके लिए उसने काफी कर्ज लिया था। सिंह ने बताया कि राजेश की पत्नी के अनुसार बंद के चलते कामकाज बंद हो गया था तथा राजेश कर्ज नहीं उतार पाने के कारण परेशान था। उसने अपने घर में पंखे से फंदा लगाकर कथित रूप से आत्महत्या ली।

सिंह ने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत