1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. शादी के दूसरे दिन युवक ने फांसी लगाकर दी जान

शादी के दूसरे दिन युवक ने फांसी लगाकर दी जान

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 23, 2019 07:54 pm IST,  Updated : Feb 23, 2019 07:54 pm IST

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में एक युवक ने अपनी शादी के दूसरे ही दिन फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

Representational pic- India TV Hindi
Representational pic

बांदा: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में एक युवक ने अपनी शादी के दूसरे ही दिन फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) लाल भरत कुमार पाल ने शनिवार को यहां बताया, "बांदा जिले की बबेरू कोतवाली के पतवन गांव में शुक्रवार रात अपनी शादी के दूसरे ही दिन विकास (28) ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसकी शादी गुरुवार (21 फरवरी) को हुई थी।"

उन्होंने कहा, "शनिवार सुबह परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव फंदे से नीचे उतार कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।"

उन्होंने परिजनों के हवाले से कहा, "शुक्रवार रात वह खाना खाने के बाद अलग कमरे में सोने चला गया था, वहीं फांसी लगाकर उसने आत्महत्या कर ली। परिजन आत्महत्या का कारण नहीं बता सके हैं। उसके घर में शनिवार सुबह देवी पूजन (बधाई) की तैयारी चल रही थी, इसी बीच परिजनों को आत्महत्या की सूचना मिली।"

एएसपी ने बताया, "फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला है। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।"

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत