1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. यूपी: अवैध सम्बन्धों में बाधा बनी पत्नी तो जलाकर मार डाला

यूपी: अवैध सम्बन्धों में बाधा बनी पत्नी तो जलाकर मार डाला

 Written By: Bhasha
 Published : Mar 04, 2017 02:13 pm IST,  Updated : Mar 04, 2017 02:13 pm IST

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक व्यक्ति पर कथित रूप से अवैध सम्बन्धों में बाधा बनने पर अपनी पत्नी को जलाकर मार डालने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Representative Image | PTI Photo- India TV Hindi
Representative Image | PTI Photo

बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक व्यक्ति पर कथित रूप से अवैध सम्बन्धों में बाधा बनने पर अपनी पत्नी को जलाकर मार डालने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। 

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पुलिस सूत्रों ने शनिवार को दर्ज रिपोर्ट के हवाले से बताया कि बंजरिया गांव निवासी नन्हे नामक व्यक्ति के अपने गांव की ही रहने वाली एक युवती से कथित रूप से अवैध सम्बन्ध थे। उसकी पत्नी सरोज 29 अक्सर इसका विरोध करती थी। आरोप है कि नन्हे कल रात शराब पीकर घर आया और अपनी प्रेमिका को लेकर सरोज से झागड़ा करने लगा। तैश में आए नन्हे ने सरोज को लाठी-डंडों से बेइंतहा पीटा और बेहोश होने पर उसे मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। 

सूत्रों के मुताबिक मां को आग से लिपटा देख उसके बच्चे चीख-पुकार करने लगे। इस दौरान ससुराल के लोग मूकदर्शक बने रहे। बच्चों का शोर सुनकर पड़ोसियों ने सरोज के मायके के लोगों को सूचना दी। वे जब नन्हे के घर पहुंचे तो सरोज का अधजला शव आंगन में पड़ा मिला। इस मामले में नन्हे समेत 4 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके उनकी गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत