1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. दबंगों ने घर में घुसकर व्यक्ति के हाथ-पैर तोड़े, फिर गोली मारकर कर दी हत्या, जानें पूरा मामला

दबंगों ने घर में घुसकर व्यक्ति के हाथ-पैर तोड़े, फिर गोली मारकर कर दी हत्या, जानें पूरा मामला

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 08, 2020 04:37 pm IST,  Updated : Dec 08, 2020 04:37 pm IST

शाहजहांपुर जिले में मंगलवार को दबंगों ने घर में घुसकर एक व्यक्ति के हाथ-पैर तोड़ दिये और बाद में उसे गांव के बाहर ले जाकर गोली मारकर उसकी हत्या कर दी।

दबंगों ने घर में घुसकर व्यक्ति के हाथ-पैर तोड़े, फिर गोली मारकर हत्या की- India TV Hindi
दबंगों ने घर में घुसकर व्यक्ति के हाथ-पैर तोड़े, फिर गोली मारकर हत्या की Image Source : PTI

शाहजहांपुर (उप्र): शाहजहांपुर जिले में मंगलवार को दबंगों ने घर में घुसकर एक व्यक्ति के हाथ-पैर तोड़ दिये और बाद में उसे गांव के बाहर ले जाकर गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि तिलहर थाना क्षेत्र के राजूपुर गांव में रहने वाले राजीव कुमार (40) के घर में सुबह करीब 12 हमलावर घुस गये और उसे बुरी तरह मारा-पीटा। जब परिजन उसे बचाने आए तो हमलावरों ने हवाई फायरिंग करके उन्हें वापस जाने पर मजबूर कर दिया। 

पुलिस ने बताया कि हमलावरों ने राजीव के दोनों हाथ और दोनों पैर तोड़ दिए। बाद में वह उसे मरणासन्न हालत में उठाकर गांव के बाहर ले गए जहां एक बाग में उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस अधीक्षक एस.आनंद ने बताया कि उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम बना दी है, जो लगातार दबिश दे रही है। उन्होंने कहा कि आरोपी शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिए जाएंगे फिलहाल हालात के मद्देनजर गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत