1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. मथुरा: आवारा कुत्तों ने पिता को खाना देने खेत पर जा रही मासूम को नोंच नोंच कर मार डाला

मथुरा: आवारा कुत्तों ने पिता को खाना देने खेत पर जा रही मासूम को नोंच नोंच कर मार डाला

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 15, 2019 06:29 pm IST,  Updated : May 15, 2019 06:29 pm IST

उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद के पिसावा गांव में सोमवार को आवारा कुत्तों ने पिता को खाना देने खेत पर जा रही एक बच्ची को बुरी तरह से नोंच-काट कर मार डाला और शव को क्षत विक्षत कर दिया।

Representational pic- India TV Hindi
Representational pic

मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद के पिसावा गांव में सोमवार को आवारा कुत्तों ने पिता को खाना देने खेत पर जा रही एक बच्ची को बुरी तरह से नोंच-काट कर मार डाला और शव को क्षत विक्षत कर दिया।

पुलिस ने बताया कि यह घटना सोमवार को बरसाना थाना क्षेत्र में हुई जहां भूप सिंह की सात वर्षीय बेटी देवकी अपने पिता को खाना देने खेत में जा रही थी। उन्होंने बताया कि रास्ते में ही खूंखार कुत्तों ने बच्ची को घेर लिया और उससे खाना छीनने के प्रयास में उसे बुरी तरह से नोच कर मार डाला। उन्होंने बताया कि कुत्तों ने देवकी के शव को बुरी तरह से नोचा और उसे क्षत विक्षत कर दिया।

ग्राम प्रधान कालीचरण ने बताया, ‘इस घटना की जानकारी जिला प्रशासन को दे दी गई है लेकिन अभी तक किसी भी अधिकारी ने इस मामले में संज्ञान नहीं लिया है। न ही ऐसे खूंखार कुत्तों से बचने की कोई पहल सामने आई है।’

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत