1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. साइकिल यात्रा पर निकले राजस्थान के संघ प्रचारक पर मथुरा में हमला

साइकिल यात्रा पर निकले राजस्थान के संघ प्रचारक पर मथुरा में हमला

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 06, 2018 07:44 pm IST,  Updated : Apr 06, 2018 07:44 pm IST

40 स्वयंसेवकों के साथ ब्रजदर्शन के लिए साइकिल यात्रा पर निकले क्षेत्रीय प्रचारक को मथुरा के सदर थानाक्षेत्र में कुछ अज्ञात युवकों ने मारपीट कर घायल कर दिया। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है...

rss leader- India TV Hindi
rss leader

मथुरा: राजस्थान के डीग-कामां के 40 स्वयंसेवकों के साथ ब्रजदर्शन के लिए साइकिल यात्रा पर निकले क्षेत्रीय प्रचारक को मथुरा के सदर थानाक्षेत्र में कुछ अज्ञात युवकों ने मारपीट कर घायल कर दिया। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार जयपुर के भारत भवन, संघ कार्यालय निवासी क्षेत्रीय प्रचारक राधेश्याम, पुत्र बलदेव प्रसाद उत्तरांत महाविद्यालय छात्र प्रमुख के नाते भरतपुर जनपद के डीग एवं कामां कस्बा निवासी 40 युवा स्वयंसेवकों के साथ ब्रजमण्डल भ्रमण पर निकले हुए हैं।

वे बुधवार की रात महावन स्थित श्री कार्ष्णि उदासीन आश्रम, रमण रेती का भ्रमण कर लौट रहे थे। तभी सदर थानाक्षेत्र के दामोदरपुरा इलाके में साइकिलों को सड़क पार कराने के लिए वाहनों को रुकवाने के कारण दो बाइक सवार युवक उनसे भिड़ गए। उनकी साइकिल में टक्कर मार दी जिससे वे गिर गए। विरोध किया तो मारपीट की। इस दौरान वहां पर उनके कई अन्य साथी भी पहुंच गए और मारने-पीटने लगे।

इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचित कर दिया। पुलिस को आते देख वे भाग खड़े हुए। स्थानीय लोगों ने दो व्यक्तियों की पहचान बतायी जिसके बाद पुलिस ने हरीश निषाद एवं सोनी आदि के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

एसएसआई विजय बहादुर सिंह के मुताबिक आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत