1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. बहन के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने पर भाई की गोली मारकर हत्या

बहन के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने पर भाई की गोली मारकर हत्या

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 04, 2017 04:49 pm IST,  Updated : May 04, 2017 07:35 pm IST

मथुरा में लूटपाट के दौरान बहन के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने पर बदमाशों ने युवक की गोली मारकर हत्या कर दी।

Murder- India TV Hindi
Murder Image Source : PTI

मथुरा: मथुरा में लूटपाट के दौरान बहन के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने पर बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक गोवर्धन थाना क्षेत्र के माधवी कुंड के पास बुधवार देर रात कुछ अज्ञात बदमाशों ने एक गाड़ी में सवार यात्रियों के साथ लूटपाट करने लगे। इस दौरान बदमाश गाड़ी में बैठी महिला को छेड़ने लगे। (दिलचस्प है IAS और विधायक की लव स्टोरी, जल्द करेंगे शादी)

जब इसका विरोध महिला के भाई ने किया तो उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। मृतक युवक चंद्रशेखर अपनी दो बहनों के साथ छाता गांव से डीग जा रहा था। बताया जाता है कि कार सवार बदमाशों ने मृतक युवक सहित तीन लोगों को अपनी गाड़ी में सवारी बनाकर बैठाया था। 

ये भी पढ़ेंयहां जलती चिताओं के पास आखिर क्यों पूरी रात नाचती हैं सेक्स वर्कर?

लड़की ने शादी के लिए दिया ऐसा 'विज्ञापन', देख हैरान रह जाएंगे आप

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत