1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. 'दलित वर्ग पर दिल से नाज, ब्राह्मण भी लें प्रेरणा', BSP के ब्राह्मण सम्मेलन से पहले मायावती का बयान

'दलित वर्ग पर दिल से नाज, ब्राह्मण भी लें प्रेरणा', BSP के ब्राह्मण सम्मेलन से पहले मायावती का बयान

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 18, 2021 01:36 pm IST,  Updated : Jul 18, 2021 02:56 pm IST

मायावती ने उम्मीद ने जताते हुए कहा कि प्रदेश के ब्रह्मण समाज इसबार भाजपा को नहीं वोट करेगा बल्कि दलितों की तरह अटल रहेगा और बसपा को वोट करेगा। हमने भी सरकार बनने पर इनका ध्यान रखा।

लखनऊ. मायावती ने कहा कि यूपी की जनता भाजपा सरकार की खराब कानून व्यवस्था और जातिगत व धार्मिक द्वेष की भावना से हो रहे शोषण और उत्पीड़न किसी से छिपा नहीं है। मायावती ने कहा कि ब्राह्मण समाज तो बहुत ज्यादा दुखी है, इस समाज ने पिछले सरकार में भाजपा को वोट दिया था और इनकी सरकार बनाई। इस मामले में मुझे यूपी के दलित वर्ग पर नाज है, गर्व है। बसपा प्रमुख ने कहा कि उन्हें दलित वर्ग पर दिल से नाज है, ब्राह्मणों को दलितों से प्रेरणा लेकर भाजपा के बहकावे में नहीं आना चाहिए।

मायावती ने कहा कि भाजपा ने दलितों को रिझाने के लिए इनके घरों में खिचड़ी खायी, इनके घरों में भी गए। इनके साथ कांग्रेस के नेता सिर के उपर तसला रखकर मिट्टी लेकर खूब घूमे। हमारे लोगों ने खिचड़ी भी खायी। लोग बताते हैं कि इन्होंने दलितों को लालच भी दिया, यही नाटक कांग्रेस ने भी किया लेकिन अच्छी बात ये रही कि दलित समाज इनके बहकावे में नहीं आया।

मायावती ने कहा कि इनको साल 2007 की तरह फिर से बसपा में जोड़ने के लिए इसी महीने 23 जुलाई से बसपा के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र मिश्रा के नेतृत्व में अभियान अयोध्या से शुरू किया जा रहा है। मायावती ने उम्मीद ने जताते हुए कहा कि प्रदेश के ब्रह्मण समाज इसबार भाजपा को नहीं वोट करेगा बल्कि दलितों की तरह अटल रहेगा और बसपा को वोट करेगा। हमने भी सरकार बनने पर इनका ध्यान रखा।

उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज के लोग भाजपा के बहकावे में आ गए और 5 साल के लिए इनकी सरकार बना दी लेकिन इनके साथ क्या हुआ ये सबको मालूम है। उन्होंने भरोसा जताते हुए कहा कि ये लोग अब पिछले चुनाव वाली गलती नहीं दोहराएंगे। भाजपा फिर गुमराह करने की कोशिश करेगी ऐसे में ब्राह्मण समाज को ये जागरुक करने के लिए कि प्रदेश में हर किसी समाज के साथ-साथ इनका भी हित हर मामले में हर स्तर पर बीएसपी व बीएसपी की सरकार में ही सुरक्षित रह सकता है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत